• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

AIR INDIA ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर 8 अगस्‍त तक लगाई रोक

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/08/2024
in देश
0
AIR INDIA ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर 8 अगस्‍त तक लगाई रोक
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : एयर इंडिया एयरलाइंस (AIR INDIA AIRLINES) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तेल अवीव जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। कंपनी ने यह निर्णय मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण लिया है। ये निलंबन 8 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

शुल्क पर एक बार की छूट

एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए हमने 08 अगस्त तक तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने यह भी कहा है कि वे स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस अवधि के दौरान तेल अवीव की यात्रा के लिए पुष्टि किए गए बुकिंग वाले यात्रियों को पुनः निर्धारित करने और रद्द करने के शुल्क पर एक बार की छूट दे रहे हैं।

सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

इसके अलावा एक अन्य अपडेट में एयर इंडिया ने कहा कि एक अगस्त को दिल्ली (DELHI) से तेल अवीव की उड़ान संख्‍या एआई 139 और तेल अवीव से दिल्ली की उड़ान संख्‍या एआई 140 को परिचालन कारणों से रद्द कर दिया गया। कंपनी ने बताया कि इन दो उड़ानों के लिए यात्रा के लिए पुष्टि किए गए बुकिंग वाले यात्रियों को पुनः निर्धारित करने और रद्द करने के शुल्क पर एक बार की छूट दी जाएगी। असुविधा के लिए हमें खेद है। एयर इंडिया ने कहा कि इस निर्णय से प्रभावित यात्रियों को एयर इंडिया द्वारा हर संभव सहायता दी जा रही है, ताकि उनकी यात्रा योजनाओं में न्यूनतम बाधा हो। इस अवधि के दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं की पुनः समीक्षा करने की सलाह दी गई है।

एयर इंडिया ने अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 24/7 कार्यरत संपर्क केंद्र 011-69329333/011-69329999 पर कॉल करें। गौरतलब है एयर इंडिया एयरलाइंस नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए सप्ताह में चार उड़ानें संचालित करती है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: AIR INDIA AIRLINESISRAEL
Previous Post

RPF ने खतरनाक रेलवे ट्रैक स्टंट के लिए यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

Next Post

Wayanad Landslide : भारतीय सेना को हादसे के चार दिन बाद जिंदा मिले 4 लोग, अब तक 308 की हुई मौत

Next Post
Wayanad Landslide : भारतीय सेना को हादसे के चार दिन बाद जिंदा मिले 4 लोग, अब तक 308 की हुई मौत

Wayanad Landslide : भारतीय सेना को हादसे के चार दिन बाद जिंदा मिले 4 लोग, अब तक 308 की हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In