• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

BANGLADESH : शेख हसीना पहुंचीं भारत, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा विमान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/08/2024
in देश
0
BANGLADESH : शेख हसीना पहुंचीं भारत, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा विमान
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : बांग्‍लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्‍तीफा दे दिया है। शेख हसीना भारत पहुंच गई हैं और यहां से लंदन रवाना होने वाली हैं। थोड़ी देर पहले उनका प्‍लेन गाजियाबाद के ह‍िंडन एयरबेस पर उतरा। उधर, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने ऐलान क‍िया क‍ि सेना ने देश की कमान संभाल ली है।

इससे पहले बांग्लादेश में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बंग भवन से उड़ान भरी। इस दौरान उनके साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी नजर आईं।

खबरें आ रही हैं कि बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शन के चलते चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि चारों तरफ प्रदर्शन, आगजनी, हिंसा और कर्फ्यू के चलते सेना ने शेख हसीना को देश छोड़ने की सलाह दी थी।

बांग्लादेश में इसे तख्ता पलट के रूप में देखा जा रहा है। ढाका की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारी बंग-बंधु शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमा तोड़ते नज़र आए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथोम अलो ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश सरकार ने प्रदर्शनकारियों के आम जनता से ‘लॉन्ग मार्च टू ढाका’ में हिस्सा लेने का आह्वान करने के बाद इंटरनेट को पूरी तरह बंद करने का सोमवार को आदेश दिया। इससे एक दिन पहले बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में हुई झड़पों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

#WATCH | Bangladesh: People in Dhaka take to streets, as violence erupts in the country.

Bangladesh PM Sheikh Hasina has landed at Hindon Air Base in Ghaziabad, India in a C-130 transport aircraft. As per Bangladesh Army Chief, she has resigned as the PM and an Interim… pic.twitter.com/acSOsDobOr

— ANI (@ANI) August 5, 2024

Tags: Hindon airbase in GhaziabadSheikh HasinaSheikh Hasina reached India
Previous Post

अनुच्छेद 370 को निरस्त करना देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था: प्रधानमंत्री

Next Post

हमारी सीमाएँ सुरक्षित, पूरा बंगाल भारत सरकार के साथ : राज्यपाल, राजभवन ने बनाई एक उच्चस्तरीय निगरानी समिति

Next Post
जलपाईगुड़ी तूफान के बाद के प्रभावों पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा, “हर संभव कोशिश की जाएगी”

हमारी सीमाएँ सुरक्षित, पूरा बंगाल भारत सरकार के साथ : राज्यपाल, राजभवन ने बनाई एक उच्चस्तरीय निगरानी समिति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.