• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Rashtrapati Bhavan : आम जनता के लिए अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक रहेगा खुला

Rashtrapati Bhavan: Amrit Udyan will be open for the general public from August 16 to September 15

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/08/2024
in देश
0
Rashtrapati Bhavan : आम जनता के लिए अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक रहेगा खुला
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 अगस्त को अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। अमृत उद्यान (Amrit Udyan)16 अगस्त से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा (अंतिम प्रवेश शाम 05:15 बजे होगा)।

राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि अमृत उद्यान पहली बार, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से आरक्षित रहेगा। साथ ही पिछले वर्ष की तरह, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा अमृत उद्यान रखरखाव के लिए सभी सोमवार को बंद रहेगा। आम जनता के लिए प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।

स्लॉट की बुकिंग और उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है। बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन की जा सकती है। साथ ही गेट नंबर 35 के बाहर “वॉक-इन विजिटर्स” के लिए रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से भी की जा सकती है।

आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 (उद्यान के लिए प्रवेश द्वार) तक एक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी।

आगंतुक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं। साथ ही नई दिल्ली में गार्ड ऑफ चेंज समारोह देख सकते हैं, शिमला में राष्ट्रपति निवास मशोबरा और हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम का दौरा कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।

अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन के दौरान स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में प्रवेश निःशुल्क होगा। खिलाड़ी और शिक्षक भी अपने विशेष दिनों अर्थात् क्रमशः 29 अगस्त और 5 सितंबर को बिना किसी शुल्क के संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं।

Tags: Amrit UdyanRashtrapati Bhavan
Previous Post

PARIS OLYMPICS 2024 : सेमीफाइनल में पहुंचीं VINESH PHOGAT

Next Post

भारत एक सक्षम और संवेदनशील देश के रूप में उभर रहा है : राष्ट्रपति मुर्मु

Next Post
भारत एक सक्षम और संवेदनशील देश के रूप में उभर रहा है : राष्ट्रपति मुर्मु

भारत एक सक्षम और संवेदनशील देश के रूप में उभर रहा है : राष्ट्रपति मुर्मु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.