• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

दिव्यांगजन अभियान दल ने माउंट किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर फहराया सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज

पहली बार एक दिव्यांग पर्वतारोही बैसाखी के सहारे शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
10/08/2024
in विदेश
0
दिव्यांगजन अभियान दल ने माउंट किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर फहराया सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : 78वें स्वतंत्रता दिवस (78th independence day) के उपलक्ष्य में, रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के तत्वावधान में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान (Himalayan Mountaineering Institute) के दिव्यांगजन अभियान दल (Disabled Persons Expeditionary Force) ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर 7800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

ग्रुप कैप्टन जय किशन के नेतृत्व वाले दल, जिसमें दिव्यांग श्री उदय कुमार एवं अन्य शामिल थे, ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए मिशन कंचनजंगा नेशनल पार्क से माउंट किलिमंजारो (मिशन के2के) तक यात्रा की, क्योंकि पहली बार एक दिव्यांग पर्वतारोही ने बैसाखी का उपयोग करके सफलतापूर्वक प्रयास को पूरा किया।

दल ने आधार शिविर (बेस कैंप) से अपनी यात्रा शुरू की और 7 अगस्त, 2024 को 15500 फीट की ऊंचाई पर स्थित किबू हट पहुंची, जहां उन्होंने रस्सियों, ग्राउंड नेट और एंकर की मदद से 7,800 वर्ग फुट के राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से प्रदर्शित किया।

 

मौसम की स्थिति और सभी सदस्यों की मेडिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, दल ने 8 अगस्त को 0300 बजे उहुरू शिखर की ओर चढ़ाई शुरू की। ढीले-ढाले लेकिन जोखिम भरे इलाके में 10 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद, 85 डिग्री की ढाल वाली एवं अल्पाइन रेगिस्तान की खड़ी चढ़ाई हुई। वे 1300 बजे सफलतापूर्वक उहुरू चोटी के शिखर पर पहुंचे और 5,895 मीटर (19,341 फीट) की ऊंचाई पर खड़े होकर माउंट किलिमंजारो की उहुरू चोटी के शिखर पर 7800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

यह ऐतिहासिक अभियान आशा का एक प्रतीक है और इस बात की याद दिलाता है कि दृढ़ता और समर्थन के माध्यम से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों की भावी पीढ़ियों और अन्य वंचित युवाओं को अपने सपनों, चाहे वे कितने भी कठिन क्यों न हों, को साकार करने के लिए प्रेरित करना है।

Tags: 78th independence dayDisabled Persons Expeditionary ForceHimalayan Mountaineering Instituteministry of defence
Previous Post

केरल के वायनाड और उसके आसपास के इलाकों में कोई प्राकृतिक भूकंप दर्ज नहीं किया गया: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

Next Post

11 अगस्‍त 2024, राश‍िफल और पंचाग

Next Post
28 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

11 अगस्‍त 2024, राश‍िफल और पंचाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.