• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

05 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/09/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

 *दिनांक – 05 सितम्बर 2024*
*दिन – गुरूवार*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत -1946*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – शरद ॠतु*
*मास – भाद्रपद*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – द्वितीया दोपहर 12:21 तक तत्पश्चात तृतीया*
*नक्षत्र – हस्त पूर्ण रात्रि तक*
*योग – शुभ रात्रि 09:08 तक तत्पश्चात शुक्ल*
*राहुकाल – दोपहर 02:11 से शाम 03:44 तक*
*सूर्योदय -06:24*
*सूर्यास्त- 18:49*
*दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण – सामवेद उपाकर्म,शिक्षक दिवस*
*विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*हरितालिका तीज*
*भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 06 सितम्बर, शुक्रवार को है। विधि-विधान से हरितालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है। इस व्रत की विधि इस प्रकार है-*
*विधि*
*इस दिन महिलाएं निर्जल (बिना कुछ खाए-पिए) रहकर व्रत करती हैं। इस व्रत में बालूरेत से भगवान शंकर व माता पार्वती का मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है। घर को साफ-स्वच्छ कर तोरण-मंडप आदि से सजाएं। एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सखी की आकृति (प्रतिमा) बनाएं।*
*प्रतिमाएं बनाते समय भगवान का स्मरण करें। देवताओं का आह्वान कर षोडशोपचार पूजन करें। व्रत का पूजन रात भर चलता है। महिलाएं जागरण करती हैं और कथा-पूजन के साथ कीर्तन करती हैं। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव को सभी प्रकार की वनस्पतियां जैसे बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा अर्पण किया जाता है। आरती और स्तोत्र द्वारा आराधना की जाती है।*
*भगवती-उमा की पूजा के लिए ये मंत्र बोलें-*
*ऊं उमायै नम:, ऊं पार्वत्यै नम:, ऊं जगद्धात्र्यै नम:, ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:, ऊं शांतिरूपिण्यै नम:, ऊं शिवायै नम:*
*भगवान शिव की आराधना इन मंत्रों से करें-*
*ऊं हराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं शम्भवे नम:, ऊं शूलपाणये नम:, ऊं पिनाकवृषे नम:, ऊं शिवाय नम:, ऊं पशुपतये नम:, ऊं महादेवाय नम:*
*पूजा दूसरे दिन सुबह समाप्त होती है, तब महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं और अन्न ग्रहण करती हैं।*

*ससुराल में कोई तकलीफ*
*किसी सुहागन बहन को ससुराल में कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें ..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं खाएं , दूध रोटी खा लें ..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाएं बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल*
*माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,*
*वैशाख शुक्ल तृतीया और भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना करें ….जरुर लाभ होगा…*
*विशेष – 06 सितम्बर 2024 शुक्रवार को भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया है ।*

पंचक

सितंबर में पंचक का समय
पंचांग के अनुसार, पंचक का आरंभ सोमवार, 16 सितंबर के प्रातः के 05 बजकर 45 मिनट पर हो रहा है। जो गुरुवार, 19 सितंबर सुबह को 08 बजकर 05 मिनिट तक रहने वाले हैं। ऐसे में 16 से 19 तक पंचक रहने वाले हैं।

 

एकादशी

पद्मा एकादशी (भाद्रपद शुक्ल) 14 सितंबर 2024
इंदिरा एकादशी (अश्विन कृष्ण) 28 सितंबर 2024

प्रदोष
15 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

2 सितंबर 2024 ( सोमवार ) – भाद्रपद अमावस्या ( कृष्ण पक्ष)

शुभ मुहूर्त : सितंबर महीने में अमावस्या तिथि की शुरुआत 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर होगी और 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

जिनका आज जन्मदिन है
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ बेवजह की उलझनें और तनाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आप मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में देरी हो सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको कहीं घूमने फिरने जाते समय अपने पिताजी से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आपको किसी बात को लेकर यदि क्रोध आए, तो फिर भी आप किसी से कोई ऐसी वैसी बात ना बोले। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सोच समझकर धन लगाना होगा। आप किसी घर, मकान, दुकान आदि के खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको धन की कमी के कारण कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसमें कोई समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी होगी।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आपको बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर टिप्स ले सकते हैं, जिससे आप अपने बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। आपकी किसी गलती को लेकर आपको पछतावा रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और कहीं घूमने फिरने जाने से पहले आपको अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कारोबार पहले से अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन आप अपनी संतान से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपके दिए गए सुझावों का कार्यक्षेत्र में खूब स्वागत होगा और आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिसमें आप धन भी अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको कुछ बचत की योजना भी बनानी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर किसी पर ज्यादा डिपेंड नहीं रहना है। परिवार में सदस्यों में कोई खटपट चल रही थी, तो वह दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान करेगा। आप नौकरी में अपने कामों में कोई डील दे सकते हैं, जिस कारण आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपके काम लटकाने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर समस्या रहेगी और आपके मन में भी उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको यदि कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उसे दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों को बिठाकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में बदलने का यदि आप प्रयास कर रहे हैं, तो आपको किसी पुराने छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आने की संभावना है, लेकिन आप उसमें भी थोड़ा सोच समझकर की कदम बढ़ाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आज आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच विचार करके करनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बोली लग सकती है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी, क्योंकि यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को इस सप्ताह अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पहले व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा। आपको किसी काम के चलते अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा सतर्क रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर आपकी उनसे खटपट रहेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने को मिल सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आनंदमय रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए काम को शुरू करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर कोई चिंता हो सकती है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। पारिवारिक जिम्मेदारियां को आपको समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है।

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

04 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

06 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

06 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.