• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

09 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/09/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

*दिनांक – 09 सितम्बर 2024*
*दिन – सोमवार*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत -1946*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – शरद ॠतु*
*मास – भाद्रपद*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – षष्ठी रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*नक्षत्र – विशाखा शाम 06:14 तक तत्पश्चात अनुराधा*
*योग – वैधृति रात्रि 12:033 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
*राहुकाल – सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक*
*सूर्योदय -06:25*
*सूर्यास्त- 18:46*
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण – सूर्य षष्ठी*
*विशेष – *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*लक्ष्मी प्रप्ति व्रत*
*11 सितम्बर 2024 बुधवार से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ*
*भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में अगर कोई महालक्ष्मी माता का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उस के घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है…*
*1) महालक्ष्मी का पूजन करें .*
*2)रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध(थोडासा) से फिर पानी से.. .*
*3)महालक्ष्मी का मन्त्र जप करना.*
*ॐ श्रीं नमः*
*ॐ विष्णु प्रियाय नमः*
*ॐ महा लक्ष्मै नमः*
*इन में से कोई भी एक जप करे..*

*अन्नपूर्णा प्रयोग*
*प्रत्येक पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास के तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |*
पंचक

सितंबर में पंचक का समय
पंचांग के अनुसार, पंचक का आरंभ सोमवार, 16 सितंबर के प्रातः के 05 बजकर 45 मिनट पर हो रहा है। जो गुरुवार, 19 सितंबर सुबह को 08 बजकर 05 मिनिट तक रहने वाले हैं। ऐसे में 16 से 19 तक पंचक रहने वाले हैं।

 

एकादशी

पद्मा एकादशी (भाद्रपद शुक्ल) 14 सितंबर 2024
इंदिरा एकादशी (अश्विन कृष्ण) 28 सितंबर 2024

प्रदोष
15 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

2 सितंबर 2024 ( सोमवार ) – भाद्रपद अमावस्या ( कृष्ण पक्ष)

शुभ मुहूर्त : सितंबर महीने में अमावस्या तिथि की शुरुआत 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर होगी और 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

जिनका आज जन्मदिन है
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी संघर्षों के बाद पर राहत मिलती दिख रही हैं। आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी प्रयास करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां में बिल्कुल ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने में समय बिताएंगे, जिससे आपके मन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक आपको राहत मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी पुराने काम को लेकर आपको कोई टेंशन हो सकती हैं आपके बिजनेस में आपको अच्छा मिलने की संभावना है। आपको किसी छोटी गलती पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपके किसी परीक्षा के परिणाम आने से आप खुश होंगे। जीवनसाथी का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आप अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई कर रहे थे, तो उसके भी मिलने में आपको आसानी होगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह दूर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप यदि एक साथ कई कामों में हाथ डालने की कोशिश करेंगे तो उसमें आपका काफी काम रुक सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही उलझन को लेकर किसी सहयोगी से बातचीत करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कुछ नए अवसर हाथ लगा सकते हैं। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। आपके किसी घर मकान आदि को बनवाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने किसी काम को पूरा करने के लिए अपने साथियों से बातचीत करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय बाद ही राहत मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी सरकारी योजना में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, जो आपके कॉन्फिडेंस को कमजोर बनाएंगी। विद्यार्थियों को अपने किसी परीक्षा के तैयारी को लेकर मेहनत भरपूर करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी के साथ कोई डील फाइनल करें, तो उसे पूरी लिखापढी करके करें, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के कामों में वृद्धि होगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। घूमने की आप कहीं योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने चीजों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी कल पर टालने की कोशिश नहीं करनी है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी परिवार के सदस्यों से कोई धन संबंधी मदद मागेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन भाई-बहनों में किसी बात को लेकर खटपट रहेगी। यदि ऐसा हो, तो आपको उसे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी सरकारी योजना में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपके परिवार में किसी सदस्य से आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई कर रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगो को कोई नुकसान होने की संभावना है। आपकी कोई डील फाइनल तो होगी, लेकिन उसमें कुछ संशय रहेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी किसी धार्मिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी से कोई भी गुप्त जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। परिवार में किसी सदस्य से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा, जिसके लिए आपको बड़े से सदस्यों से राय लेने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना होगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आज आपके गुप्त शत्रु कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे उन्हें बचने की आवश्यकता है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को कोई लेकर कुछ परेशान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में चल रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से मार्गदर्शन ले सकते है। ननिहाल पक्ष से संबंधों में यदि कुछ कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप माता पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

08 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

10 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

10 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.