• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

10 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
10/09/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

*दिनांक – 10 सितम्बर 2024*
*दिन – मंगलवार*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत -1946*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – शरद ॠतु*
*मास – भाद्रपद*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – सप्तमी रात्रि 11:11 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 08:04 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
*योग – विष्कंभ रात्रि 12:031 तक तत्पश्चात प्रीति*
*राहुकाल – शाम 03:41 से शाम 05:13 तक*
*सूर्योदय -06:25*
*सूर्यास्त- 18:45*
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण -गौरी-आवाहन*
*विशेष – *सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*बुधवारी अष्टमी
*11 सितम्बर 2024 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि 11:46 तक) बुधवारी अष्टमी है ।*
*मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
*सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
*इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

*राधा अष्टमी*
*11 सितम्बर, बुधवार को श्रीराधा अष्टमी है। जन्माष्टमी के पूरे 15 दिन बाद ब्रज के रावल गांव में राधा जी का जन्म हुआ । भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी व्रत रखा जाता है। पुराणों में राधा और रुक्मिणी को एक ही माना जाता है। जो लोग राधा अष्टमी के दिन राधा जी की उपासना करते हैं, उनका घर धन संपदा से सदा भरा रहता है।*

*पुराणों के अनुसार राधा अष्टमी*
*स्कंद पुराण के अनुसार राधा श्रीकृष्ण की आत्मा हैं। इसी कारण भक्तजन सीधी-साधी भाषा में उन्हें ‘राधारमण’ कहकर पुकारते हैं।*

*पद्म पुराण में ‘परमानंद’ रस को ही राधा-कृष्ण का युगल-स्वरूप माना गया है। इनकी आराधना के बिना जीव परमानंद का अनुभव नहीं कर सकता।*

*भविष्य पुराण और गर्ग संहिता के अनुसार, द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए, तब भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन महाराज वृषभानु की पत्नी कीर्ति के यहां भगवती राधा अवतरित हुई। तब से भाद्रपद शुक्ल अष्टमी ‘राधाष्टमी’ के नाम से विख्यात हो गई।*

*नारद पुराण के अनुसार ‘राधाष्टमी’ का व्रत करनेवाला भक्त ब्रज के दुर्लभ रहस्य को जान लेता है।*
*पद्म पुराण में सत्यतपा मुनि सुभद्रा गोपी प्रसंग में राधा नाम का स्पष्ट उल्लेख है। राधा और कृष्ण को ‘युगल सरकार’ की संज्ञा तो कई जगह दी गई है।*

*घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो*
*स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों में बात आयी है कि जिन लोगों के घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है उनके लिए भाद्र शुक्ल अष्टमी (11 सितम्बर, बुधवार) के दिन से लेकर आश्विन कृष्ण अष्टमी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) माने 24 सितम्बर, मंगलवार तक महालक्ष्मी माता का पूजन विधान स्कंदपुराण, आदि ग्रंथो में बताया गया है और इस सरल विधान के अनुसार 11 सितम्बर से 24 सितम्बर तक नित्य प्रात: लक्ष्मी माता का सुमिरन करते हुए – ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रति दिन जप करें और फिर लक्ष्मीमाता का पूजन करते हुए एक श्लोक पाठ करें । इससे समय, शक्ति खर्च नहीं होगी उल्टा पुण्य भी बढ़ेगा | श्लोक इस प्रकार है-*

*धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,*
*दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्‍छ मे ‘*
*”ॐ श्री महालक्ष्मये नमः” “ॐ श्री महालक्ष्मये नमः”*

पंचक

सितंबर में पंचक का समय
पंचांग के अनुसार, पंचक का आरंभ सोमवार, 16 सितंबर के प्रातः के 05 बजकर 45 मिनट पर हो रहा है। जो गुरुवार, 19 सितंबर सुबह को 08 बजकर 05 मिनिट तक रहने वाले हैं। ऐसे में 16 से 19 तक पंचक रहने वाले हैं।

 

एकादशी

पद्मा एकादशी (भाद्रपद शुक्ल) 14 सितंबर 2024
इंदिरा एकादशी (अश्विन कृष्ण) 28 सितंबर 2024

प्रदोष
15 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

2 सितंबर 2024 ( सोमवार ) – भाद्रपद अमावस्या ( कृष्ण पक्ष)

शुभ मुहूर्त : सितंबर महीने में अमावस्या तिथि की शुरुआत 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर होगी और 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

जिनका आज जन्मदिन है
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी के बहकावे में आकर कोई गलती कर सकते हैं और आप अपनी माताजी से किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आप उसमें समय रहते डॉक्टरी परामर्श लें। आपको कोई पुराना मित्र आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी के बेवजह के मामलों में बोलने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। व्यापार में आपको कामों में कुछ असुविधा रहने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की गलतियों के बजाय उनके कामों पर पूरा ध्यान दें। कोई वाद-विवाद आपको परेशान कर सकता है, इसलिए किसी काम में हाथ ना डालें। आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप रुके हुए कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में आप बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रखेंगे। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवसाय में लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपने यदि कुछ निवेश करने की सोचेंगे , तो उसे मिलने में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियरों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप प्रत्येक कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपकी उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखने की आवश्यकता है। संतान किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी में लगी रहेगी। आपको यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसका समाधान खोजने के पूरे कोशिश करें और आपकी आय बढ़ने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको यदि कोई परेशानी आ रही थी, तो वह दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। पुराने मित्र से लंबे समय बाद आपकी मुलाकात होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा, लेकिन आपके विरोधी आपको कोई समस्या देने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह अपने बॉस को खुश रख सकेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम सोच विचारकर करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको व्यर्थ की उलझनों में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर सोच विचार करने की आवश्यकता है। व्यायसायिक गतिविधियों पर आप पूरा ध्यान रखेंगे और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही सोच विचारकर बोले। आपके पिताजी को कोई धन संबंधित समस्या होने की संभावना है। आपको काम को भी अधिकता रहने के कारण सिरदर्द, थकान बना रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उन्हें काम भी अधिक करना होगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके मान प्रतिष्ठा बढे़गी। आपको नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप कोई परिवर्तन सोच विचारकर करें और आपका मित्र आपके लिए कोई नया काम लेकर आ सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बनते बनते रह सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काफी संघर्षों के बाद अपने कामों में राहत मिलती दिखेगी और परिस्थितियां अनुकूल होंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज जॉब में कोई झटका मिलने की संभावना है। आप किसी की कहासुनी बातों में आकर लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

09 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

11 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

11 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.