• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

महाआर्यमन सिंधिया को इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस टैलेंट हंट का बनाया गया ब्रांड एंबेसडर 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/09/2024
in देश
0
महाआर्यमन सिंधिया को इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस टैलेंट हंट का बनाया गया ब्रांड एंबेसडर 
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : देश के प्रसिद्ध खेल उद्यमी और फुटबॉल प्रेमी महाआर्यमन सिंधिया को इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस टैलेंट हंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है I  जारी  प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फुटबॉल खेल में युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यह टैलेंट हंट आयोजित किया जा रहा है I बुंडेसलीगा ( Bundesliga) और डीएफबी – पोकल ( DFB-Pokal) के सहयोग से Tv9 नेटवर्क की यह एक खास पहल है I इसका मकसद देश में युवा प्रतिभाओं की खोज करना और उनको प्रोत्साहित करना है I

मंगलवार , 10 सितंबर को नोएडा में महाआर्यमन सिंधिया को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की गई I महाआर्यमन सिंधिया को इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस टैलेंट हंट के ब्रांड एंबेसडर बनने पर Tv9 नेटवर्क की ओर से बधाई दी गई l आशा जताई गई कि सिंधिया के बोर्ड में आने से इस मिशन को नई पहचान और ऊंचाई मिलेगी l जो युवा फुटबॉल क्षेत्र में सपने को साकार करना चाहते हैं , उनके मिशन को बल मिलेगा I

इस अभियान के तहत 20 युवकों और 20 युवतियों का चयन किया जाएगा l चुने हुए युवा खिलाड़ियों को जर्मनी और ऑस्ट्रिया में पेशेवर प्रशिक्षण दिया जायेगा l यह टैलेंट हंट 1 लाख से अधिक स्कूलों में चलाया जाएगा , जिसके बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा l ये युवा प्रतिभाएं यूरोपीय क्लबों में प्रतिस्पर्धा करेंगी , जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल का अनुभव मिलेगा l इसके बाद नवंबर में इन एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा और जश्न मनाया जाएगा l

महाआर्यमन सिंधिया फुटबॉल प्रेमी और युवाओं में कौशल विकास के लिए एक जुनूनी शख्सियत के तौर विख्यात हैं l इस मिशन में उनकी भागीदारी नई प्रतिभा को बेहतर अवसर प्रदान करने और भारतीय फुटबॉल के भविष्य को मजबूती देने में काफी अहम मानी जा रही है l

इस मौके पर महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि – फुटबॉल मेरे दिल के बहुत करीब है l हमारे देश में बहुत क्षमतावान युवा खिलाड़ी हैं l उन्होंने कहा कि इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस एक ऐसा अभियान है जो युवा खिलाड़ियों के लिए नए दरवाजे खोलेगा l मैं इसका हिस्सा बनकर उत्साहित हूंl यह सिर्फ बच्चों को एक मंच नहीं देता बल्कि उन्हें ग्लोबल लेवल पर आगे बढ़ाता है l

इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस महज एक प्रतिभा खोजी अभियान नहीं है l यह भारत में फुटबॉल का भविष्य बदलने की दिशा में अपनी तरह की अनोखी पहल है l बुंडेसलीगा , डीएफबी – पोकल और अन्य प्रतिष्ठित यूरोपीय संगठनों की साझेदारी में यह मिशन युवा फुटबॉलरों के लिए एक बेमिसाल अवसर देता है l

टीवी 9 नेटवर्क के एमडी और सीईओ बरुण दास ने कहा कि हम ग्रेट इंडियन फुटबॉल ड्रीम का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं l इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस मेरे लिए एक नितांत पर्सनल प्रोजेक्ट है l युवा फुटबॉलर प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनको मजबूती देना हमारा लक्ष्य है lउन्होंने कहा कि इस अभियान के साथ महाआर्यमन सिंधिया का जुड़ना ऐतिहासिक है l इससे युवा खिलाड़ियों में जोश बढ़ेगा l भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर सार्थक प्रभाव होगा l

डीएफबी ( जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन ) के ग्लोबल मीडिया के निदेशक के डोमहोल्ज़ ने टीवी 9 नेटवर्क की पहल पर बधाई दी l उन्होंने ब्रांड एंबेसडर सिंधिया को जर्मनी में फुटबॉल टीम के मैच देखने के लिए भी आमंत्रित किया l

इस बारे में अधिक जानकारी और भाग लेने के लिए , संपर्क करें : [ http://www.indiantigersandtigresses.com/ | www.indiantigersandtigresses.com ] < [ http://www.indiantigersandtigresses.com/ | http://www.indiantigersandtigresses.com ] >

Tags: BundesligaDFB POKALTv9 bharatvarsh
Previous Post

कल निकलेगी श्री श्री सत्यनारायण भगवान की जलझूलनी शोभायात्रा

Next Post

14 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

14 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In