• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

24 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/09/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

*दिनांक – 24 सितम्बर 2024*

*दिन – मंगलवार*

*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*

*शक संवत -1946*

*अयन – दक्षिणायन*

*ऋतु – शरद ॠतु*

*मास – अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)*

*पक्ष – कृष्ण*

*तिथि – सप्तमी दोपहर 12:38 तक तत्पश्चात अष्टमी*

*नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 09:54 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

*योग – व्यतीपात 25 सितम्बर रात्रि 01:27 तक तत्पश्चात वरीयान*

*राहुकाल – शाम 03:32 से शाम 05:02 तक*

*सूर्योदय -06:29*

*सूर्यास्त- 18:31*

*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*

*व्रत पर्व विवरण – अष्टमी का श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत समाप्त, व्यतीपात योग [प्रातः 03:10 से रात्रि 01:27(25 सितम्बर 01:27 A M) तक]*

*विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*व्यतिपात योग*

*24 सितम्बर 2024 मंगलवार को प्रातः 03:10 से रात्रि 01:27(25 सितम्बर 01:27 A M) तक व्यतिपात योग है।*

*व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

*बुधवारी अष्टमी*

*25 सितम्बर 2024 बुधवार को (सूर्योदय से दोपहर 12:10 तक) बुधवारी अष्टमी है ।*

*मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

*सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

*इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

*अश्विन माह*

*अश्विन हिन्दू धर्म का सप्तम महिना है। अश्विन नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम अश्विन पड़ा (अश्विनीनक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र मासे सः)। आश्विन मास का संबंध अश्विनौ से है जो सूर्य के दो पुत्र हैं और देवताओं के चिकित्सक हैं। इस मास का एक नाम क्वार भी है। (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से अश्विन का आरम्भ हो चुका है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी भाद्रपद मास चल रहा है) ।*

*महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “तथैवाश्वयुजं मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। प्रज्ञावान्वाहनाढ्यश्च बहुपुत्रश्च जायते।।” जो अश्विन मास को एक समय भोजन करके बिताता है, वह पवित्र, नाना प्रकार के वाहनों से सम्पन्न तथा अनेक पुत्रों से युक्त होता है ।*

*आश्विने भौमावास्याम जायते खलु पार्वती। विविध विपदाम धनक्षयं पापाचारम वर्धते।।*

*महाभारत अनुशासन पर्व के अनुसार जो अश्विन मास में ब्राह्माणों को घृत दान करता है, उस पर दैव वैद्य अश्विनीकुमार प्रसन्न होकर उसे रूप प्रदान करते हैं ।*

*शिवपुराण के अनुसार अश्विन में धान्य दान करने से अन्न तथा धन की वृद्धि होती है।*

*अग्निपुराण के अनुसार अश्विन के महिने में गोरस- गाय का घी, दूध और दही तथा अन्न देनेवाला सब रोगों से छुटकारा पा जाता है |*

*आश्विने कृष्णपक्षे तु षष्ठ्यां भौमेऽथ रोहिणी । व्यतीपातस्तदा षष्ठी कपिलानन्तपुण्यदा ।।*

*अश्विन महिने के कृष्णपक्ष की षष्ठी के दिन मंगलवार, रोहिणी नक्षत्र और व्यतिपात हो तो वह अनंत पुण्य देने वाला कपिला षष्टी योग कहा जाता है। यह योग बहुत दुर्लभ है।*

*शिवपुराण के अनुसार सती ने अश्विन मास में नंदा (प्रतिपदा, षष्ठी और एकादशी) तिथियों में भक्तिपूर्वक गुड़, भात और नमक चढाकर भगवान शिवका पूजन किया और उन्हें नमस्कार करके उसी नियम के साथ उस मास को व्यतीत किया |*

*अश्विन कृष्णपक्ष को पितृपक्ष महालय के नाम से जाना जाता है जिसमें पितृ ऋण से मुक्त होने तथा पितरों को तृप्त करने के उद्देश्य से श्राद्ध किया जाता है।*

*श्राद्धकर्म*

*अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें। और अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :*

*”न मेऽस्ति वित्तं न धनं चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि ।*

*तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।”*

*’मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।*

*ऐसा विवरण विष्णुपुराण तृतीयांश, अध्यायः 14 तथा वराहपुराण अध्याय 13 में मिलता है।*

 

जिनका आज जन्मदिन है

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंध स्थापित करने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय रहने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। संतान की मनमानी के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको किसी छोटी बात को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका कोई सहयोगी आपको बिजनेस को लेकर अच्छी सलाह दे सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, लेकिन बड़े सदस्य की मदद से आप उन्हे आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

बिजनेस कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में समस्या आएगी, जिसके लिए वह काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में भी ढील दे सकते हैं। माता जी का पुराना रोग उभर सकता है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका कोई शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेगा। आपकी संतान को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी मित्र से मुलाकात होगी। रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको अपने गुरुजनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। किसी गलती को लेकर आपको अपने जीवनसाथी से माफी मांगनी पड़ सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से अधिकारी खुश रहेंगे। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर माताजी से बातचीत करेंगे। आपकी साथ में सम्मान में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी सेहत नरम गरम रहेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की सेहत से जुड़ी समस्या उभरने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में बिना सोचे समझे किसी से कोई वादा ना करें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको कोई निवेश संबंधी बातों को सोच समझकर करना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है और आपके खर्च आपको परेशान करेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के बारे में सोंचे।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस में यदि आपने पार्टनरशिप की तो आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी अपने कामों को लेकर आगे बढ़ेंगे। आपके इनकम के सोर्स में भी वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी होगी। भाई- बहनों से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपके कुछ नए बदलाव होंगे, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों से मिल बैठकर बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपके शत्रु भी आपके सामने घुटने टेकेंगे, तो आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अधिक ठंडा खाने से बचना होगा, नहीं तो आपको गले में इन्फेक्शन आदि होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके भाई व बहन कामों मे आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने घर को रिनोवेशन करने की तैयारी में लग सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आप अपने परिवार में समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे, तो वह बढ़ सकती हैं।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला हैं। आपकी कोई समस्या अचानक से उभर सकती हैं, जिसको लेकर आप बिल्कुल ढील ना दें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप कोई निर्णय समय पर लें, नहीं तो आपको उसका लाभ मिलने में समस्या आएगी। आपको किसी काम को पूरा करने में अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के समय से पूरा न होने के कारण कुछ समस्या होने की संभावना है।

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

केवल पवन ऊर्जा पर निर्भर करते हुए 8 मह‍िने में 21,600 समुद्री मील की यात्रा करेंगी दो महिला अध‍िकारी

Next Post

25 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

25 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.