• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

16 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
16/10/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग
*दिनांक – 16 अक्टूबर 2024*
*दिन – बुधवार*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत -1946*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – शरद ॠतु*
*मास – अश्विन*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – चतुर्दशी रात्रि 08:40 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
*नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद शाम 07:18 तक तत्पश्चात रेवती*
*योग – ध्रुव सुबह 10:10 तक तत्पश्चात व्याघात*
*राहुकाल – दोपहर 12:24 से दोपहर 01:51 तक*
*सूर्योदय -06:35*
*सूर्यास्त- 18:12*
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण – कोजागरी पूर्णिमा,शरद पूर्णिमा (खीर चंद्र किरणो मे रखे),पंचक*

*विशेष – चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
पूर्णिमा की रात चंद्र अपने पूरे प्रभाव में होता है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्र से संबंधित दोष हैं, उन्हें पूर्णिमा की रात चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए और खीर का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि चंद्र देव को खीर अर्पित करने से चंद्र के दोषों का असर कम होता है। देवी लक्ष्मी के साथ विष्णु जी अभिषेक करें।

*तुला संक्रांति*

*17 अक्टूबर 2024 गुरुवार को संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 11:44 तक)*

*इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।*

*कार्तिक मास में स्नान की महिमा*

*17 अक्टूबर 2024 गुरुवार से कार्तिक व्रत-स्नान आरम्भ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार 02 नवम्बर 2024 शनिवार से कार्तिक मास प्रारंभ)*

*कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l*

*कार्तिक मास में जप*

*कार्तिक मास में अपने गुरुदेव का सुमिरन करते हुए जो “ॐ नमो नारायणाय” का जप करता है, उसे बहुत पुण्य होता है |*

*कार्तिक मास*
*स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ –
पंचक

अक्टूबर 13 अक्टूबर, रविवार 3:39 अपराह्न 17 अक्टूबर, गुरुवार 4:20 अपराह्न
नवंबर 09 नवंबर, शनिवार 11:23 अपराह्न 14 नवंबर, गुरुवार 3:11 पूर्वाह्न

जिनका आज जन्मदिन है
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च आपको परेशान करेंगे। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। किसी से कोई वादा आज ना करें, नहीं तो आपको पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट आने के कारण आपको खर्चे अधिक करने होंगे। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे आप कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको बिजनेस में किसी नए पार्टनर को बनाने से बचना होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपको समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में उलझनें बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज दिन का तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर उलझनें बनी रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ कामों के पूरा होते-होते रुकने के कारण सिरदर्द बना रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आपको किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग कामों से अपने अधिकारियों को खुश रखेंगे, उन्हें कोई बड़ा प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप लोगों के खूब काम आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना कम है। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपने कुछ कर्ज ले रखा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी, जो आपको परेशानी देगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अभी कुछ समय बाद ही राहत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका धन कहीं फंसने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। भाई व बहनों में कुछ खटपट हो सकती है,इसलिए आपको किसी भी बात को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी वह कोई सुझाव दें, नहीं तो उन्हें किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे। आप अपने जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको माता-पिता की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी इनकम पहले से बेहतर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से भी शाबाशी मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेवजह कामों को लेकर परेशान रहने के लिए रहेगा। आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपके काम लटक सकते हैं। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। आप किसी की बातों पर भरोसा कर सकते हैं, जो बेवजह का लड़ाई झगड़ा करा सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई मन की बात नहीं करनी है। आपका कोई सहयोगी आपको कोई निवेश संबंधी प्लान बता सकती है, जिसमें आप निवेश बहुत ही सोच समझकर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह की भावना बनी रहेगी। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान का ध्यान इधर-उधर भटक सकता है, जिस कारण उन्हे पढ़ाई करने में भी समस्या आएगी। आपको अपने बॉस की बातों का पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आप किसी से कोई वादा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

15 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

17 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

17 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In