• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

Blind T20 World Cup के लिए Indian Team की घोषणा, Pakistan में खेले जाएंगे सभी मैच

Indian team announced for Blind T20 World Cup, all matches will be played in Pakistan

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/11/2024
in खेल
0
Blind T20 World Cup के लिए Indian Team की घोषणा, Pakistan में खेले जाएंगे सभी मैच
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप (Blind T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम (Indian team) की घोषणा कर दी गई है। भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (CABI) ने 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक पाकिस्तान (PAKISTAN) के लाहौर और मुल्तान में होने वाले चौथे ब्लाइंड टी20 विश्व कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सीएबीआई को 4 नवंबर को युवा मामले और खेल मंत्रालय से एनओसी प्राप्त हुई, लेकिन टीम को विदेश मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार है।

CABI के चेयरमैन डॉ. महंतेश जी. किवादासन्नावर ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान का फिर से सामना करना एक रोमांचक चुनौती है। दृष्टिबाधित क्रिकेटरों को अधिक अवसर मिलना चाहिए और हम अपनी जीत की लय को जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। तीन विश्व कप खिताब पहले ही हमारे नाम हो चुके हैं, अब हम इसे चार बनाने और चौका लगाने के लिए तैयार हैं।

टीम गुरुग्राम में 15 दिनों से ले रही प्रशिक्षण
इससे पहले 26 सदस्यीय टीम ने गुरुग्राम में 12 दिनों तक चयन ट्रायल लिया और सीएबीआई की चयन समिति ने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 17 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया। सीएबीआई के महासचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि टीम गुरुग्राम में 15 दिनों से प्रशिक्षण ले रही है, जिसमें समर्थनम और सीएबीआई का पूरा सहयोग मिल रहा है। खिलाड़ी अब विदेश मंत्रालय से एनओसी का इंतजार कर रहे हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।

ये देश लेंगे हिस्सा
अफगानिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत की टीमों के साथ होने वाले चौथे टी20 विश्व कप का उद्घाटन 22 नवंबर को लाहौर में होगा।

बी1 श्रेणी (पूरी तरह से दृष्टिहीन)

अजय कुमार रेड्डी इलूरी (आंध्र प्रदेश), देबराज बेहरा (ओडिशा), नरेशभाई बालूभाई तुमड़ा (गुजरात), नीलेश यादव (दिल्ली), संजय कुमार शाह (दिल्ली) और प्रवीण कुमार शर्मा (हरियाणा) शामिल हैं।

बी2 श्रेणी (आंशिक रूप से दृष्टिबाधित – 2 मीटर तक दृष्टि) के खिलाड़ी

वेंकटेश्वर राव डुन्ना (आंध्र प्रदेश), पंकज भुए (ओडिशा), लोकेश (कर्नाटक), रामबीर सिंह (दिल्ली) और इरफान दीवान (दिल्ली) हैं। बी 3 श्रेणी (आंशिक रूप से दृष्टि – 6 मीटर तक दृष्टि) दुर्गा राव टोम्पाकी (आंध्र प्रदेश), सुनील रमेश (कर्नाटक), सुखराम माझी (ओडिशा), रवि अमिती (आंध्र प्रदेश), दिनेशभाई चमयदाभाई राठवा (गुजरात) और धीनगर गोपू (पांडिचेरी) शामिल हैं।

तीनाें सीजन भारत बना था विजेता
ब्लाइंड टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के अब तक तीन सीजन (2012, 2017 और 2022) हुए हैं। तीनों में भारतीय टीम चैंपियन रही है। 2022 सीजन के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था। इस साल पाकिस्तान दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद (पीबीसीसी) टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही है।

 

Tags: Blind T20 World CupIndian teampakistan
Previous Post

Lebanon में Israeli सेना का बड़ा हवाई हमला, 32 की मौत

Next Post

राजस्थान में हुुए सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दर्ज क‍िये गये 64.82 प्रतिशत मतदान

Next Post
राजस्थान में हुुए सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दर्ज क‍िये गये 64.82 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में हुुए सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दर्ज क‍िये गये 64.82 प्रतिशत मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In