• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की हुई छठी बैठक

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/11/2024
in देश
0
आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की हुई छठी बैठक
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : 6वीं आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति और एआईटीआईजीए की समीक्षा पर चर्चा के लिए संबंधित बैठकें 15 से 22 नवंबर 2024 तक वाणिज्य भवन नई दिल्ली में आयोजित की गईं। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की 21 से 22 नवंबर 2024 तक 2 दिन की बैठक की सह अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) सुश्री मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। सभी 10 आसियान देशों ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रमुख और प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Screenshot2024-11-231050306HVU.png

एआईटीआईजीए संयुक्त समिति के अंतर्गत 8 उप-समितियाँ हैं, जो बाज़ार पहुँच, उत्पत्ति के नियम, एस पी एस उपाय, मानक और तकनीकी विनियमन, सीमा शुल्क प्रक्रिया, आर्थिक और तकनीकी सहयोग, व्यापार उपाय और कानूनी और संस्थागत प्रावधानों से संबंधित पहलुओं पर बातचीत करती हैं। वार्ता के दौरान सभी 8 उप-समितियों की बैठक हुई। इनमें से 5 उप-समितियाँ 6वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक के दौरान मौजूद रहीं।

एआईटीआईजीए समीक्षा वार्ता के इस दौर से पहले दो उच्च स्तरीय बैठकें वियनतियाने लाओस में हुई थीं। सितंबर 2024 में 21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक और अक्टूबर 2024 में 21वीं आसियान-भारत शिखर बैठक । इन दोनों बैठकों के दौरान आर्थिक मंत्रियों और प्रधानमंत्रियों तथा नेताओं ने एआईटीआईजीए संयुक्त समिति से बातचीत में तेजी लाने और 2025 में समीक्षा के निष्कर्ष की दिशा में काम करने का आग्रह किया। चर्चा के दौरान उप-समितियों ने टेक्स्चूअल चर्चाओं में अच्छी प्रगति की है और टैरिफ वार्ता शुरू करने की दिशा में कुछ आधार भी शामिल किए गए हैं।

आसियान प्रतिनिधियों की नई दिल्ली यात्रा का उपयोग द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों पर चर्चा के लिए थाईलैंड और इंडोनेशियाई टीमों के साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करके किया गया  भारतीय और आसियान मुख्य वार्ताकारों ने चर्चा के अंतर्गत मुद्दों और आगे आपसी समझ विकसित करने के लिए एक अलग बैठक भी की।

आसियान एक समूह के रूप में भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है, जिसकी भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 121 अरब डॉलर था और अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान 5.2 प्रतिशत  की वृद्धि के साथ 73 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुँच गया  एआईटीआईजीए की समीक्षा आसियान क्षेत्र के साथ व्यापार को स्थायी तरीके से बढ़ाने की दिशा में एक कदम आगे होगी। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में जकार्ता इंडोनेशिया में निर्धारित है।

Tags: AITIGA Joint CommitteeASEAN-India Trade
Previous Post

CII : AI-संचालित उपभोक्ता अंतर्दृष्टि ब्रांडिंग का भविष्य है : मार्टिन लिंडस्ट्रॉम

Next Post

अमित शाह ने NCDC की 91वीं आम परिषद की बैठक को किया संबोधित

Next Post
अमित शाह ने NCDC की 91वीं आम परिषद की बैठक को किया संबोधित

अमित शाह ने NCDC की 91वीं आम परिषद की बैठक को किया संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In