• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

साल के आखिरी महीने के पहले दिन 16.50 रुपये बढ़े गैस स‍िलेंडर के दाम

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/12/2024
in देश
0
20 रुपये तक हुआ Commercial Gas Cylinder सस्ता, नई दरें हुई आज से लागू
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी द‍िल्‍ली : साल के आखिरी महीने के पहले दिन सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder price hike)  के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है। पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। गौरतलब है कि सार्वजनिक तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

लगातार पांचवें महीने बढ़ाई गई कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1818.50 में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में ₹1771.00 और चेन्नई में ₹1980.50 में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को ₹48.50, 1 सितंबर को ₹39 और 1 अगस्त को ₹6.50 की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं : दिल्ली : ₹803.00, कोलकाता : ₹829.00, मुंबई : ₹802.50, चेन्नई : ₹818.50। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है।

Tags: Commercial Gas Cylinder price hike
Previous Post

01 दिसम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

PM MODI ने BSF को उनके FOUNDATION DAY के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

Next Post
PM MODI ने BSF को उनके FOUNDATION DAY के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

PM MODI ने BSF को उनके FOUNDATION DAY के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In