• Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/10/2026
in बंगाल
0
चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता  : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित दुर्गा पूजा के एक पंडाल में शनिवार को भगदड़ के कारण मारे गए 19 लोगों में से तीन के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। बता दें क‍ि उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 अन्य घायल हो गए थे।

सीएम शुभेंदु सबसे पहले तोगोड़ बेज (37) और उनके बेटे संदीप बेज (14) के परिजनों से मिले और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हुगली जिले के आरामबाग पहुंचे, जहां उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाली पियाली प्रमाणिक के परिवार से मुलाकात की। प्रमाणिक भी तोगोड़ बेज की रिश्तेदार थीं।

पूर्व बर्द्धमान जिले के माधवदीघी इलाके में स्थित तोगोड़ के आवास पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से कहा, ‘‘आपके दुख के आगे मैं निशब्द हूं, और न ही मेरे पास उन लोगों को वापस लाने की शक्ति है जो हमें छोड़कर चले गए हैं। मैं आपके दर्द को समझ सकता हूं। मैं आपको 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे रहा हूं।’’

इसके बाद उन्होंने प्रमाणिक के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। अनुग्रह राशि का चेक सौंपने के अलावा मुख्यमंत्री ने प्रमाणिक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने प्रमाणिक के परिवार से कहा, ‘‘मैं आप सभी के साथ हूं। चिंता न करें। पूर्ववर्ती सरकार के उलट, हम बातों में नहीं बल्कि काम में विश्वास रखते हैं।’’योजनाएं खोजें

शुभेंदु ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए संवाददाताओं से कहा कि उसने अपने कार्यकाल में ऐसी घटनाओं से निपटने में लापरवाही बरती थी। उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूर्ववर्ती के विपरीत, मैं इसे अपनी जिम्मेदारियों में से एक मानता हूं। पहले के मामलों में पीड़ित परिवारों को जांच के आदेश के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय जाना पड़ता था। क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकार ने 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया हो?’’

शुभेंदु ने कहा कि मुख्य सचिव ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ की जांच के लिए एक सेवारत न्यायाधीश को नामित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह घटना कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में हुई है, इसलिए दुर्घटना की जांच के लिए गठित टीम में इन दोनों के किसी भी प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया है।

Tags: Chorbagan Puja Pandal StampedeCM SUVENDU ADHIKARIkolkata
Previous Post

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है : राष्ट्रपति

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

19/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In