• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/12/2024
in देश
0
राष्ट्रपति ने युवाओं से हमारे राष्ट्र के इतिहास को जानने और समझने के सुअवसर का लाभ उठाने का किया आग्रह
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “क्रिसमस के उल्लासमय अवसर पर मैं सभी भारतीयों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

इस पवित्र दिन को मनाते हुए, आइए हम अपने जीवन में ईसा मसीह के प्रेम और सद्भाव के संदेश को आत्मसात करें। भाईचारे और सभी के कल्याण की उनकी शिक्षाएं एक बेहतर दुनिया के लिए मार्ग प्रशस्त करती रहती हैं। यह त्योहार हमें एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।

शांति के इस मौसम में, मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर में विश्वास और क्षमा की ताकतें मजबूत होंगी, जिससे लोग एक-दूसरे के करीब आएंगे।

उपराष्ट्रपति क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दी बधाई 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी है।उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि क्रिसमस के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। क्रिसमस की भावना समूचे मानव समाज के लिए आशा, करुणा और एकजुटता का सार्वभौमिक संदेश लेकर आती है। ईसा मसीह की शिक्षाएँ, विशेष रूप से हमारे वर्तमान समय में, अत्यंत प्रासंगिक हैं। ये शिक्षाएँ हमें सहानुभूति, समझ और परस्पर सम्मान के महत्व की याद दिलाती हैं, जो भाईचारे, समानता और न्याय जैसे हमारे संवैधानिक मूल्यों के साथ गहराई से जुड़ी हुई हैं। इस शुभ अवसर पर, आइए हम उन लोगों को भी याद करें जो विशेषाधिकारों से वंचित हैं और एक ऐसे समावेशी समाज के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करें, जहां हर नागरिक समृद्ध और विकसित हो सके।

मैं प्रार्थना करता हूँ कि यह त्योहारों का मौसम हमारे देश के हर घर को प्रेम, सद्भाव और गर्मजोशी से आलोकित करे। क्रिसमस का शांति और सद्भावना का संदेश एक मजबूत और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करे।

Tags: christmasPresident Draupadi MurmuVice President Jagdeep Dhankhar
Previous Post

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के राज्यपालों की घोषणा की, फेरबदल में दो नए राज्यपालों की नियुक्ति और तीन अन्य को फिर से किया गया नियुक्त

Next Post

पूर्व पीएम अटल बिहारी की 100वीं जयंती, ‘सदैव अटल’ पर जाकर पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

Next Post
‘‘मेरे लिए, संपूर्ण भारत मेरा घर है, प्रत्येक भारतीय मेरा परिवार है‘‘ : प्रधानमंत्री

पूर्व पीएम अटल बिहारी की 100वीं जयंती, ‘सदैव अटल’ पर जाकर पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In