• Contact Us
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/10/2026
in बंगाल
0
चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जताया है। यह चक्रवात बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा था।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई।
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के तटीय और पश्चिमी जिलों में शुक्रवार सुबह तक तथा उप-हिमालयी क्षेत्र में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि चक्रवात बुधवार तड़के करीब एक बजकर 20 मिनट पर आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तटीय हिस्से में पहुंचा। उस समय यह ‘अत्यंत भीषण’ चक्रवाती तूफान था और हवा की अधिकतम निरंतर गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के तटीय इलाकों में मंगलवार शाम से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। बुलेटिन के अनुसार, कोलकाता में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को शहर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे उप-हिमालयी जिलों में शनिवार सुबह तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

खराब मौसम के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गईं या प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एहतियात के तौर पर मछुआरों को बृहस्पतिवार तक पश्चिम बंगाल के तट के पास और समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

______________________________________________________________________________________________________

Tags: Cyclone 'Arnab'IMDkolkata
Previous Post

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

28/10/2026
खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

27/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In