• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पूर्व पीएम अटल बिहारी की 100वीं जयंती, ‘सदैव अटल’ पर जाकर पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/12/2024
in देश
0
‘‘मेरे लिए, संपूर्ण भारत मेरा घर है, प्रत्येक भारतीय मेरा परिवार है‘‘ : प्रधानमंत्री
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) की बुधवार को 100वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (PM Modi and Union Home Minister Amit Shah) समेत कई नेता उनकी समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) सहित एनडीए के अन्‍य नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार सुबह 9 बजे ‘सदैव अटल’ पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

पीएम एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का करेंगे जारी

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे लाखों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही, जलविद्युत परियोजनाएं हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान देंगी। इस परियोजना से रोजगार के कई अवसरों का सृजन होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। वे 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। ये भवन स्थानीय स्तर पर सुशासन के लिए ग्राम पंचायतों के कार्य और जिम्मेदारियों के व्यावहारिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ऊर्जा की आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी और वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के सरकार के मिशन में योगदान देगी। यह जल वाष्पीकरण को कम करके जल संरक्षण में भी मदद करेगी।

सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है अटल बिहारी की जयंती

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और उन्हें तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता भी बने थे।  उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने साल 2014 में पूर्व पीएम वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त, 2018 को 93 वर्ष की आयु में पूर्व पीएम वाजपेयी का निधन हो गया था।

Tags: Former Prime Minister Atal Bihari VajpayeePM MODI
Previous Post

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मु ‘वीर बाल दिवस’ पर 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को करेंगी सम्मानित

Next Post
हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भूगोल के विचार को भी बदल डाला है :  राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मु ‘वीर बाल दिवस’ पर 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को करेंगी सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.