• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति मुर्मु ‘वीर बाल दिवस’ पर 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को करेंगी सम्मानित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/12/2024
in देश
0
हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भूगोल के विचार को भी बदल डाला है :  राष्ट्रपति
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  वीर बाल दिवस (veer bal diwas) पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) 17 बच्चों को प्रदान करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे। पीएम मोदी “सुपोषित पंचायत योजना” का उद्घाटन करेंगे।

 कुल 17 बच्चों को  किया जाएगा  सम्मानित

केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि भारत के बच्चों की उपलब्धियों और सामर्थ्य को सम्मानित करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में 7 श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 7 लड़कों और 10 लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों के संघर्ष, उनकी मेहनत और सफलता को सराहने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

PM MODI “सुपोषित पंचायत योजना” का करेंगे उद्घाटन

पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को एक पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में “सुपोषित पंचायत योजना” का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 3500 बच्चे भाग लेंगे, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण सुरक्षा को मजबूती से बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में बच्चे मार्च पास्ट में भी होंगे शामिल 

कार्यक्रम में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। बच्चे विविध संस्कृतियों के प्रतिनिधित्व वाले मार्च पास्ट में भी शामिल होंगे। इसके अलावा माई गांव/माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन गतिविधियां सहित देश भर के स्कूलों, बाल देखभाल संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों में कहानी सुनाने, रचनात्मक लेखन, पोस्टर बनाने, निबंध लेखन, कविता और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो सिख इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का मुख्य कारण सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई पांच साल के बाबा फतेह सिंह की वीरता को सम्मानित करना है।

Tags: Pradhan Mantri Rashtriya Bal PuraskarPresident Draupadi Murmusuposhit panchayat yojnaveer bal diwas
Previous Post

पूर्व पीएम अटल बिहारी की 100वीं जयंती, ‘सदैव अटल’ पर जाकर पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

Next Post

सुशासन दिवस पर रक्षा सचिव ने राष्ट्रपर्व ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

Next Post
सुशासन दिवस पर रक्षा सचिव ने राष्ट्रपर्व ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

सुशासन दिवस पर रक्षा सचिव ने राष्ट्रपर्व ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.