• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

शेखपुरा के स्कूल में ठंड की वजह से एक दर्जन छात्राएं हुईं बेहोश, पर‍िजनों ने स्‍कूल बंद करने की मांग की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/01/2025
in देश
0
शेखपुरा के स्कूल में ठंड की वजह से एक दर्जन छात्राएं हुईं बेहोश, पर‍िजनों ने स्‍कूल बंद करने की मांग की
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
नयी दिल्‍ली : बिहार राज्य के शेखपुरा जिले में शनिवार को एक उच्च विद्यालय में एक के बाद एक कर दर्जानां छात्राएं बेहोश होकर ग‍िर पड़ी आनन फानन में उनको अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां अब सभी की स्‍थि‍ती ठीक बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना ठंड की वजह से घट‍ित होनी बतायी जा रही है कुटौत उच्च विद्यालय में सुबह खेल का आयोजन क‍िया गया था और वहां से सभी छात्राएं विद्यालय आयी थी खेल के दौरान मैदान में ज्‍यादा ठंड थी और जल्‍दी आयोजन होनी की वजह से छात्राएं स्‍कूल खाली पेट आई थी उस पर स्‍कूल ड्रेस भी छोटी थी। बता दें क‍ि इस दाैरान बच्चों को मदद के लिए पहुंची शिक्षिका शिम्पी कुमारी भी इस ठंड की शिकार हो गई और मूर्छित होकर गिर पड़ी।
विद्यालय के उप प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत रेफरल अस्पताल में इसकी सूचना दी जहां से एंबुलेंस के माध्यम से सभी मूर्छित विद्यार्थियों को रेफरल अस्पताल लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया। अस्पताल प्रभारी
डॉ. फैसल अरशद ने बताया कि शीतलहर की वजह से ऐसी घटना घटित हुई है। कम कपड़े और खाली पेट होने की वजह से ठंड का प्रभाव हुआ है। सभी का उपचार किया जा रहा है सभी खतरे से बाहर हैं।

11 वीं कक्षा की छात्रा कविता कुमारी,मनीषा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में खेलकूद एवं दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें, शामिल होने के दौरान सभी ठंड की शिकार हो गई।

बता दें कि सुबह दस बजे तक पूरे इलाके में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी जिसके कारण वाहनों के आवागमन में भी परेशानी बनी हुई थी। इधर ऐसी स्थिति देख अभिभावकों ने शिक्षण संस्थानो को बंद रखने की मांग की।

Tags: school studentsSheikhupura district
Previous Post

Delhi Assembly Election : भाजपा के 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

Next Post

EPFO ने केंद्रीकृत पेंशन प्रणाली की शुरू, 68 लाख सदस्यों को मिलेगा फायदा

Next Post
केंद्र सरकार ने पीएफ पर ब्याज दर को बढ़ाकर क‍िया 8.15 फीसदी

EPFO ने केंद्रीकृत पेंशन प्रणाली की शुरू, 68 लाख सदस्यों को मिलेगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.