• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

बलूचिस्तान के तुरबत में विस्फोट, चार की मौत, 32 घायल बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/01/2025
in विदेश
0
बलूचिस्तान के तुरबत में विस्फोट, चार की मौत, 32 घायल बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को प्रतिबंधित अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) संगठन द्वारा एक यात्री बस पर किए गए बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और 32 घायल हो गए,  इनमें से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अचानक हुए विस्फोट के बाद एक चलती यात्री बस में आग लग गई

जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज में सड़क पर कई वाहन चल रहे हैं और अचानक हुए विस्फोट के बाद एक चलती यात्री बस में आग लग गई। पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) जोहैब मोहसिन व उनके परिवार के छह सदस्य भी घायल हो गए। जब विस्फोट हुआ तब मोहसिन और उनका परिवार इलाके से गुजर रहा था।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली

सुरक्षा बलों के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मृतकों की पहचान नूर खान, अब्दुल वहाब, इजाज और लियाकत अली के रूप में की गई है। चारों नागरिक बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि बीएलए ने एक साल में 100 से अधिक निर्दोष बलूच नागरिकों की जान ली है।

निर्दोष लोगों को निशाना बनाना क्रूर और बर्बर कृत्य

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शोक व्यक्त किया है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने तुरबत विस्फोट की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना क्रूर और बर्बर कृत्य है। सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने भी तुरबत में हुए विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी निर्दोष नागरिकों के जीवन के दुश्मन हैं।

Tags: Balochistan Liberation Armypakistan
Previous Post

HMPV पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, भारत श्वसन संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार, कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं

Next Post

05 जनवरी 2025 : आज का राशिफल

Next Post
प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को दी बधाई

05 जनवरी 2025 : आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.