• Contact Us
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

जलगांव रेल हादसे में 16 लोगों की मौत, 20 घायल, सीएम फडणवीस ने की आर्थिक मदद की घोषणा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/01/2025
in देश
0
जलगांव रेल हादसे में 16 लोगों की मौत, 20 घायल, सीएम फडणवीस ने की आर्थिक मदद की घोषणा
0
SHARES
116
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में में परधाड़े स्टेशन के पास बुधवार शाम को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इस घटना में 20 लोगों का इलाज जलगांव सिविल अस्पताल में हो रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों के मुफ्त इलाज देने की घोषणा की है। घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और ग्रामीण मिलकर राहत और बचाव काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय दावोस दौरे पर हैं। वहां से उन्होंने मीडिया को बताया कि जलगांव में हुआ रेल हादसा बहुत ही दुखदायक है। मैंने जिलाधिकारी से बात की है और मौके पर मंत्री गिरीश महाजन पहुंचे हैं। मौके पर रेलवे, जिला प्रशासन आपस में समन्वय रखकर राहत और बचाव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किया जाएगा।

जिले के अधिकारी भूषण अहिरे ने बताया कि बुधवार को करीब सवा पांच बजे लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से 40 यात्री ट्रेन से कूद गए। उसी समय पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री मुंबई से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में अब तक 16 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 20 घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इस रूट पर सेवा प्रभावित हो गई थी लेकिन अब रेलवे सेवा पूर्ववत हो गई है। पुष्पक एक्सप्रेस को भी मुंबई की ओर रवाना कर दिया गया है।

इसस पहले नासिक के डिवीजनल कमिश्नर प्रवीण गेदम ने बताया था क‍ि पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रैक पर थे, तभी कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। हम मौके पर हैं। एडिशनल एसपी, एसपी, कलेक्टर और सभी लोग अपने-अपने रास्ते पर हैं। हम डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। अंतिम उपलब्ध जानकारी के अनुसार 8 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, रेलवे की अतिरिक्त बचाव वैन और रेलवे एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा रहा है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 8 लोगों की मौत हो गई है…संख्या बढ़ सकती है…प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।

#BREAKING: A false fire alarm in the Pushpak Express at Jalgaon’s Paranda railway station triggered panic, causing passengers to jump off. Tragically, 8-10 were killed by the passing Karnataka Express, and 30-40 sustained injuries. Further investigation is underway pic.twitter.com/PMfl48zjYr

— IANS (@ians_india) January 22, 2025

 

Passengers of Pushpak Express were on the track when they met with an accident as Karnataka Express was passing through an adjacent track. We are on the spot. Additional SP, SP, Collector and everybody is on their way. We are coordinating with DRM and Railway officials. 8… https://t.co/TZTt28eWpl

— ANI (@ANI) January 22, 2025

 

Tags: Jalgaon Pushpak trainKarnataka Express
Previous Post

Republic Day Parade 2025 : ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ विषय पर 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां उतरेंगी कर्तव्य पथ पर

Next Post

इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Next Post
इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

27/10/2026
चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In