• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

‘यमुना मैया की जय’,  दिल्ली हुई आप-दा से मुक्त : पीएम मोदी 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/02/2025
in देश
0
‘यमुना मैया की जय’,  दिल्ली हुई आप-दा से मुक्त : पीएम मोदी 
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद पहली बार स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटें मिलीं। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘यमुना मैया की जय’ के नारे से की और कहा कि दिल्ली के लोगों में आज उत्साह भी है और सुकून भी क्योंकि उन्होंने “आप-दा” (AAP) से मुक्ति पाई है। उन्होंने दिल्लीवासियों के समर्थन के लिए उन्हें नमन किया और वादा किया कि भाजपा इस प्यार को विकास के रूप में लौटाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने डबल इंजन सरकार को चुना है जिससे राजधानी का विकास तेजी से होगा। उन्होंने इस जीत को भाजपा की सुशासन नीति और विकास मॉडल की स्वीकृति बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हमेशा गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों की भलाई रही है। मेट्रो, एयरपोर्ट, अर्बन डेवलपमेंट, स्टार्टअप इंडिया और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं के समर्थन को भाजपा का सबसे बड़ा रक्षा कवच बताया और कहा कि सरकार ने हर राज्य में नारी शक्ति से किए गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने दिल्ली की माताओं-बहनों को आश्वासन दिया कि भाजपा उनके हर वादे को पूरा करेगी।

पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की नीति संतुष्टिकरण की है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मेट्रो का काम रोकने, झुग्गीवालों को घर से वंचित करने और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लोगों को दूर रखने की कोशिश की गई थी लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब सिर्फ विकास चाहिए। उन्होंने दिल्ली की विविधता को ‘लघु भारत’ करार देते हुए कहा कि यहां हर भाषा, संस्कृति और क्षेत्र के लोग रहते हैं। इस बार दिल्ली ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को सशक्त किया है।

शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जताई प्रतिबद्धता

दिल्ली-NCR के विकास पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा दिल्ली को टूटी सड़कों, कूड़े के ढेर, सीवर ओवरफ्लो और प्रदूषण से मुक्त करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार दिल्ली-NCR के हर प्रदेश (यूपी, हरियाणा, राजस्थान) में भाजपा की सरकार बनी है जिससे पूरे क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने शहरीकरण को गरीबों के सशक्तिकरण का जरिया बताते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति को किया खारिज 

पीएम मोदी ने भाजपा सरकारों के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार बनी, वहां सुशासन और प्रगति देखने को मिली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों में हुए सुधारों का उदाहरण देते हुए कहा कि अब दिल्ली भी इसी राह पर चलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्लीवालों ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि गवर्नेंस प्रचार, नौटंकी और प्रपंच का मंच नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि दिल्ली के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जिसमें विकास, विजन और विश्वास प्राथमिकता होंगे।

जनशक्ति सर्वोपरि!

विकास जीता, सुशासन जीता।

दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को @BJP4India को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम…

— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2025

Tags: AAPbjpDelhi Assembly Election
Previous Post

वेस्टर्न कैरियर्स को वेदांता लिमिटेड से 1,089 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर

Next Post

नई दिल्ली पुस्तक मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम युवा 2.0 के तहत लॉन्च की 41 किताबें

Next Post
नई दिल्ली पुस्तक मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम युवा 2.0 के तहत लॉन्च की 41 किताबें

नई दिल्ली पुस्तक मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम युवा 2.0 के तहत लॉन्च की 41 किताबें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In