• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श‍िक्षा व‍िभाग ने प्राथमिक स्कूलों के समय में क‍िया बदलाव

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/04/2025
in देश
0
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श‍िक्षा व‍िभाग ने प्राथमिक स्कूलों के समय में क‍िया बदलाव
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है इसका सबसे ज्‍यादा असर बच्‍चों पर पड़ रहा है और आए द‍िन बच्‍चों में गर्मी की वजह से बीमार होने की श‍िकायतें स्कूलों में आ रही है। देश के कई राज्‍यों की स्‍कूलों में गर्मी की वजह से समय सारणी में बदलाव कर द‍िया गया है। जानकारी के अनुसार यूपी में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते प्राथमिक स्कूलों के समय सारणी को बदल द‍िया गया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि अब सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे। वहीं स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। इस दौरान सुबह 7:30 से 7:40 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास होगा। 10:00 से 10:15 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य स्टाफ को सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा और सभी जरूरी काम पूरे करने होंगे। प्राइवेट स्कूलों के समय तय करने का अधिकार उनकी प्रबंध समिति को दिया गया है। यह फैसला राहत आयुक्त कार्यालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के आधार पर लिया गया है। सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।

Tags: Education DepartmentHEAT WAVEschool timing changeuttar pradesh
Previous Post

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने डिजिलॉकर के माध्यम से खेल प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा का किया शुभारंभ

Next Post

पश्‍च‍िम बंगाल में बहुत जल्‍द आने वाली है नयी इंडस्‍ट्रीयल पॉल‍िसी : CII

Next Post
पश्‍च‍िम बंगाल में बहुत जल्‍द आने वाली है नयी इंडस्‍ट्रीयल पॉल‍िसी : CII

पश्‍च‍िम बंगाल में बहुत जल्‍द आने वाली है नयी इंडस्‍ट्रीयल पॉल‍िसी : CII

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.