• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

नोएडा और बेंगलुरु में खुला भारत का पहला 3-नैनोमीटर चिप डिजाइन का केंद्र

3-नैनोमीटर चिप डिजाइन भारत के सेमीकंडक्टर नवाचार में एक नई उपलब्धि है: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/05/2025
in व्‍यापार
0
नोएडा और बेंगलुरु में खुला भारत का पहला 3-नैनोमीटर चिप डिजाइन का केंद्र
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी , रेलवे तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर प्रदेश के नोएडा और कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के दो नए अत्याधुनिक डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन किया। वैष्णव ने नए केंद्रों की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भारत का पहला डिजाइन केंद्र है जो अत्याधुनिक 3 नैनोमीटर चिप डिजाइन पर काम कर रहा है।

3 नैनोमीटर चिप पर डिजाइनिंग वास्तव में अगली पीढ़ी का कार्य

वैष्णव ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो भारत को सेमीकंडक्टर नवाचार की वैश्विक श्रेणी में मजबूती से स्थापित करता है। उन्होंने कहा, “3 नैनोमीटर चिप पर डिजाइनिंग वास्तव में अगली पीढ़ी का कार्य है। हमने पहले 7 नैनोमीटर और 5 नैनोमीटर पर काम किया है, लेकिन यह एक नई सीमा को प्रदर्शित करता है।”

केंद्रीय मंत्री महोदय ने डिजाइन, निर्माण, एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग), उपकरण, रसायन और गैस आपूर्ति श्रृंखलाओं को शामिल करते हुए भारत की समग्र सेमीकंडक्टर रणनीति के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने दावोस जैसे वैश्विक मंचों पर उद्योग जगत के आत्मविश्वास की चर्चा की और एप्लाइड मैटेरियल्स और लैम रिसर्च जैसी कंपनियों द्वारा पहले से किए जा रहे महत्वपूर्ण निवेशों का उल्लेख किया।

मंत्री महोदय ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में बढ़ती तेज़ी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस प्रमुख सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्र का उद्घाटन एक अखिल भारतीय इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश भर में उपलब्ध समृद्ध प्रतिभाओं का उपयोग करता है।

भारत सरकार सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए भारत में सेमीकंडक्टर डिज़ाइन केंद्रों के विकास को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है। केंद्रीय मंत्री महोदय ने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के बीच व्यावहारिक हार्डवेयर कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई सेमीकंडक्टर लर्निंग किट जारी करने की घोषणा की।

उन्होंने यह भी कहा कि 270 से अधिक शैक्षणिक संस्थान जिन्हें पहले से ही भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत उन्नत ईडीए (इलेक्ट्रॉनिक, डिज़ाइन, ऑटोमेशन) सॉफ़्टवेयर टूल मिल चुके हैं, उन्हें भी ये व्यावहारिक हार्डवेयर किट प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा, “सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर लर्निंग का यह एकीकरण वास्तव में उद्योग के लिए तैयार इंजीनियर बनाने का काम करेगा। हम न केवल बुनियादी ढाँचा बना रहे हैं बल्कि दीर्घकालिक प्रतिभा विकास में निवेश कर रहे हैं।” श्री वैष्णव ने सी-डैक और आईएसएम टीम की उनके कुशल निष्पादन के लिए प्रशंसा की और भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर नेता बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

श्री वैष्णव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी व्यापक आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना के अंतर्गत सेमीकंडक्टर को एक रणनीतिक फोकस क्षेत्र के रूप में शामिल किया है। उन्होंने कहा, “केवल तीन वर्षों के भीतर, भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग एक नवजात अवस्था से एक उभरते वैश्विक केंद्र में बदल गया है, और अब दीर्घकालिक, सतत विकास के लिए तैयार है।” उन्होंने यह भी कहा, “स्मार्ट फोन, लैपटॉप, सर्वर, चिकित्सा उपकरण, रक्षा उपकरण, ऑटोमोबाइल और कई अन्य क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण के साथ, सेमीकंडक्टर की मांग तेजी से बढ़ने वाली है। इसलिए, सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास की यह गति समय के साथ अग्रसर है।”

इस अवसर पर रेनेसा इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक, श्री हिदेतोशी शिबाता ने कहा कि भारत हमारी कंपनी के लिए एक रणनीतिक आधारशिला है, जिसमें अंतः स्थापित प्रणालियाँ, सॉफ्टवेयर और सिस्टम नवाचार में योगदान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभा शक्ति और भारत-जापान साझा रणनीतिक हित वैश्विक सेमीकंडक्टर जीवनचक्र को नया स्वरूप देने में सहायता करेंगे।

रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के बारे में

रेनेसास एक एम्बेडेड सेमीकंडक्टर समाधान प्रदाता है जो अपने उद्देश्य ‘हमारे जीवन को आसान बनाना’ से प्रेरित है। बेजोड़ गुणवत्ता और सिस्टम स्तरीय जानकारी के साथ एम्बेडेड प्रोसेसिंग में उद्योग के अग्रणी विशेषज्ञ के रूप में, हम उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग, एम्बेडेड प्रोसेसिंग, एनालॉग और कनेक्टिविटी तथा पावर सहित व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो के आधार पर ऑटोमोटिव, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और इंटर्नेट ऑफ थिंग्स उद्योगों के लिए स्केलेबल और व्यापक सेमीकंडक्टर समाधान प्रदान करने के लिए विकसित हुए हैं। रेनेसास, एक विशिष्ट उत्पाद डिजाइनर, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद में सुविधाओं के साथ एक डिजाइन केंद्र स्थापित कर रहा है।

Tags: India's first 3-nanometer chip design centers opened in Noida and Bengaluru
Previous Post

Justice B.R. Gavai 14 मई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ

Next Post

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाई को दी मंजूरी, 3,700 करोड़ रुपये होगा न‍िवेश

Next Post
मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाई को दी मंजूरी, 3,700 करोड़ रुपये होगा न‍िवेश

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाई को दी मंजूरी, 3,700 करोड़ रुपये होगा न‍िवेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.