• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

NCC के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक की चढ़ाई

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/05/2025
in देश
0
NCC के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक की चढ़ाई
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके अभियान दल ने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट की चोटी (8,848 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली है। इस टीम में 10 एनसीसी कैडेट (पांच लड़के व पांच लड़कियां) के साथ चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे।

चयनित कैडेट्स में देश भर से चुने गए नौसिखिए लड़के और लड़कियां शामिल किये गए थे। उन सभी को चयन व प्रशिक्षण की एक कड़ी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इन कैडेट्स ने एवरेस्ट अभियान की अपनी तैयारी के एक भाग के रूप में माउंट अबीगामिन पर आयोजित एक पूर्व अभ्यास में भाग लिया। इसके बाद ही 15 कैडेटों की अंतिम टीम का चयन किया गया, जिन्हें सियाचिन बेस कैंप स्थित आर्मी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में शीतकालीन एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इस तरह से महीनों के प्रशिक्षण के बाद दस कैडेटों का चयन माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए किया गया।

सबसे युवा पर्वतारोहियों की यह टीम आकर्षण का केन्द्र बन गई और चढ़ाई के विभिन्न चरणों में अनुकूलन प्रशिक्षण के दौरान अपनी फिटनेस तथा अनुशासन के लिए विख्यात हुई।इस टीम में 19 वर्ष की औसत आयु वाले युवा शामिल थे। नेपाल के शेरपाओं ने भी एनसीसी टीम की शारीरिक तत्परता और मनोबल की ख़ूब प्रशंसा की।

इन कैडेटों ने चुनौतीपूर्ण मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा झंडा और एनसीसी ध्वज फहराया, जो राष्ट्रीय गौरव तथा युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस अभियान को 03 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह एनसीसी द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तीसरी चढ़ाई है, इससे पहले साल 2013 और 2016 में भी चढ़ाई की गई थी।

Tags: Mount everestNCC
Previous Post

खेलो इंडिया बीच गेम्स का पहला संस्करण 19 मई से होगा आयोजित

Next Post

सुनील शेट्टी ने जीएसटी के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर साइकिल अभ‍ियान में ल‍िया भाग, कहा- सम्‍पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य बीमारी से कहीं ज़्यादा सस्ता

Next Post
सुनील शेट्टी ने जीएसटी के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर साइकिल अभ‍ियान में ल‍िया भाग, कहा- सम्‍पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य बीमारी से कहीं ज़्यादा सस्ता

सुनील शेट्टी ने जीएसटी के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर साइकिल अभ‍ियान में ल‍िया भाग, कहा- सम्‍पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य बीमारी से कहीं ज़्यादा सस्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In