• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

भाजपा कर रही है ईवीएम हैक की तैयारी : टीएमसी

वह पहले ही हार स्वीकार कर चुकी हैं इसल‍िए शोर कर रही है : भाजपा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/08/2023
in बंगाल
0
भाजपा कर रही है ईवीएम हैक की तैयारी : टीएमसी
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : देश में साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने है और इसकी तैयारी राजनीत‍ि पार्टी एक दूसरे को नीचा द‍िखाने और तरह तरह की कूटनीति अपना कर रही है । इस बीच आज यान‍ि की गुरूवार को राज्‍य सच‍िवालय में पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता (Chief Minister of West Bengal Mamta)  बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है क‍ि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) मशीन को हैक कर लेगी और इसकी तैयारी शुरू हो चूकी है। सीएम ने  आरोप लगाया भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में ईवीएम को हैक करने की योजना बना रही है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह टिप्पणी की। सीएम ने कहा, ”उन्होंने (भाजपा) पहले ही अपनी योजना शुरू कर दी है। वे इलेक्ट्रॉनिक मशीनों को हैक करने के लिए तरह-तरह के इंतजाम कर रहे हैं। हमें ऐसी जानकारी मिली है और कुछ सबूत भी मिल चुके हैं। हम और अधिक (सबूतों) की तलाश कर रहे हैं। इस पर INDIA गठबंधन के सदस्यों की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली भारत की राजधानी है। हम दिल्ली जीतने जा रहे हैं। INDIA गठबंधन का गठन देश को आपदा, सांप्रदायिक तनाव और बेरोजगारी से बचाने के लिए किया गया था। हमारा INDIA (गठबंधन) नया है और हम पूरे देश में मौजूद हैं। बेशक, हम सरकार बनाएंगे।”

वे हर चीज का भगवाकरण करना चाहते हैं : ममता

बनर्जी ने कहा, ”संविधान शब्द उनके शब्दकोष में मौजूद नहीं है। इसमें केवल हिंसा शब्द है। वे हर चीज का भगवाकरण करना चाहते हैं। यहां तक कि पेट्रोल पंप अटेंडेंट को भी भगवा वर्दी पहनाई जाती है। बीजेपी के पास देने के लिए और कुछ नहीं है। अगर पूरे देश का भगवाकरण हो जाएगा तो बाकी रंग कहां जाएंगे?” उन्होंने कहा, “भगवा रंग भक्ति, त्याग और पवित्रता का प्रतीक है। अगर इसे उत्पीड़न के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

वह पहले ही हार स्वीकार कर चुकी हैं : भाजपा

ईवीएम पर बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा (RAHUL SINHA) ने कहा कि वह पहले ही हार स्वीकार कर चुकी हैं। सिन्हा ने कहा, “यह आरोप एक ऐसे व्यक्ति की ओर से आ रहा है, जिसे चुनावों में धांधली करने की कला में महारत हासिल है, जैसा कि हमने हाल के पंचायत चुनावों में देखा था, जिसमें कागजी मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। ममता बनर्जी ने बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम हैकिंग के बारे में यही आरोप लगाया था लेकिन जीतने के बाद वह चुप हो गईं।” उन्होंने आगे कहा, “एनडीए फिर से सत्ता में आ रहा है। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है। बनर्जी ये शोर इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह जानती हैं कि विपक्ष जीत नहीं सकता।”

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: Chief Minister of West Bengal MamtaEVM
Previous Post

बंगाल के खेल मंत्री व पूर्व भारतीय बल्‍लेबाज मनोज त‍िवारी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से ल‍िया संन्यास

Next Post

भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए विपक्षी दलों ने क‍िया विधेयक का विरोध : अम‍ित शाह

Next Post
भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए विपक्षी दलों ने क‍िया विधेयक का विरोध : अम‍ित शाह

भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए विपक्षी दलों ने क‍िया विधेयक का विरोध : अम‍ित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In