• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

केएमसी ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने पर संभावित वर्षा को लेकर अपनी प्रारंभिक तैयारी करी शुरू

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/10/2025
in बंगाल
0
कोलकाता व न्यूटन में बांग्ला भाषा में लिखे लगाने होंगे साइनबोर्ड : मेयर
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने तथा नवमी (बुधवार) की रात तक उसके तेज हो जाने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के पूर्वानुमान के बाद, संभावित वर्षा को लेकर अपनी प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से सबक लेते हुए जलभराव की निगरानी और प्रबंधन के लिए पूरे शहर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया था।

निगरानी और प्रबंधन के लिए 176 कर्मचारियों को तैनात किया है

महापौर फिरहाद हकीम ने कहा, ‘‘ पिछले सप्ताह भारी बारिश से शहर जलमग्न हो गया था और लोगों को भारी असुविधा हुई थी। इस बार हम पूरी तरह तैयार हैं एवं जलभराव को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने शहर में सड़कों पर जलभराव की निगरानी और प्रबंधन के लिए 176 कर्मचारियों को तैनात किया है। इन कर्मचारियों को बारिश के दौरान मैनहोल और बरसाती नालों को खोलने और साफ़ करने का काम सौंपा जाएगा।’’ आईएमडी ने दुर्गा पूजा उत्सव के अंतिम दिनों में कोलकाता और दक्षिणी बंगाल में तेज बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

20 कर्मचारियों का एक विशेष कार्यबल तैयार रहेगा

केएमसी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शहर के दो महत्वपूर्ण अंडरपास, कंकुरगाछी और उल्टाडांगा में जल जमाव को रोकने के लिए 20 कर्मचारियों का एक विशेष कार्यबल तैयार रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि पानी जल्द से जल्द निकाला जाए ताकि व्यवधान कम से कम हो।’’

शहर के 86 पंपिंग स्टेशन चालू रहेंगे

शहर में किसी भी संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों के बारे में हकीम ने कहा कि शहर के 86 पंपिंग स्टेशन चालू रहेंगे। आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है और उसके फलस्वरूप 30 सितंबर और एक अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

____________________________________________________________________________________________________________________

Tags: IMDIndia Meteorological DepartmentKMCKolkata Municipal Corporation
Previous Post

दुर्गा पूजा पंडाल में बीमार पड़ने से अस्थमा ग्रस‍ित महिला की हुई मौत

Next Post

देशभर में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय, 5862.55 करोड़ रुपये आएगी लागत

Next Post
देशभर में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय, 5862.55 करोड़ रुपये आएगी लागत

देशभर में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय, 5862.55 करोड़ रुपये आएगी लागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In