• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

एसआईआर : जिन्होंने शादी के बाद बदला अपना उपनाम उन महिलाओं के नाम हटे : ममता बनर्जी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/01/2026
in बंगाल
0
केन्द्र के ख‍िलाफ पूरे बंगाल में 6 अगस्त को होगा विरोध प्रदर्शन : सीएम
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बंगाल में एसआईआर के दौरान 54 लाख नाम एकतरफा तरीके से और ईआरओ की शक्तियों का दुरुपयोग करके हटाए गए।

सीएम ने कहा, जिन मतदाताओं के नाम काटे गए, उनमें से ज्यादातर “वास्तविक मतदाता” थे, जिन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया, क्योंकि उन्हें नाम हटाए जाने के कारणों के बारे में बताया तक नहीं गया।

सीएम ने कहा, “निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में बैठकर, भाजपा की ओर से विकसित एआई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर नाम हटाए। ये सॉफ्टवेयर एसआईआर डेटा में नामों के मिलान के दौरान हुई गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार हैं। इन्होंने उन महिलाओं के नाम हटा दिए, जिन्होंने शादी के बाद अपना उपनाम बदल लिया था।”

ममता ने कहा, “यह तार्किक अंतर” मूल एसआईआर सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था और इसे “बड़ी संख्या में नाम हटाने के लिए बाद में शामिल किया गया था।” उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा-निर्वाचन आयोग का गठजोड़” अंतिम मतदाता सूची से एक करोड़ और नाम हटाने की योजना बना रहा है। ममता ने कहा, “निर्वाचन आयोग ने बूथ स्तरीय एजेंट-2 (बीएलए-2) को एसआईआर संबंधी सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस काम के लिए अपने कार्यकर्ताओं को इकट्ठा नहीं कर पाई।”

_________________________________________________________________________________________________________________________

Tags: cm mamata banerjeeSIR
Previous Post

प्रधानमंत्री 17 जनवरी को गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Next Post

ऑल इंडिया सेशिंकाई शितो-रियू कराटे डो फेडरेशन का ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन समारोह का आयोजन हुआ

Next Post
ऑल इंडिया सेशिंकाई शितो-रियू कराटे डो फेडरेशन का ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन समारोह का आयोजन हुआ

ऑल इंडिया सेशिंकाई शितो-रियू कराटे डो फेडरेशन का ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन समारोह का आयोजन हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.