• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बीसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/06/2026
in बंगाल
0
बीसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (रेल मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम) ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय तथा विभिन्न साइट कार्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया। संस्‍था द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍ति‍ में यह जानकारी दी गयी है। व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस वर्ष योग दिवस की वैश्विक थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रही।

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीएल) के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं भावनात्मक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित योग एवं ध्यान सत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर श्री संजीव रस्तोगी, निदेशक (उत्पादन), श्री आर. वीराबाहु, निदेशक (वित्त), श्री पी. के. मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन, संचालन एवं सेवाएँ) तथा श्री देबाशीष दे, कार्यपालक निदेशक (कॉर्पोरेट कार्य, क्रय एवं व्यवसाय विकास) उपस्थित रहे और कर्मचारियों के साथ विभिन्न योगाभ्यासों में सहभागिता की।

सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा एकाग्रता एवं जागरूकता बढ़ाने वाली योग पद्धतियों का अभ्यास प्रख्यात योग प्रशिक्षिका रात्रि सामंता एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में किया गया। बीसीएल की विनिर्माण इकाइयों एवं साइट कार्यालयों में भी इसी प्रकार के योग सत्र आयोजित किए गए।

pic.twitter.com/RP0EMAsZQy

— Braithwaite & Co.Ltd (@BraithwaiteKol) June 21, 2026

_____________________________________________________________________________________________________________________

Tags: Braithwaite & Co. LimitedInternational Yoga Day 2026
Previous Post

बंधन बैंक ने FCNR (B) डिपॉज़िट ऑफ़र बढ़ाए

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, हजारों लोगों ने पीएम संग क‍िया योगाभ्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.