• Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

सेल, केन्द्रीय विपणन संगठन मुख्यालय में ‘हिन्दी पखवाड़ा 2026’ का गरिमामय समापन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/10/2026
in बंगाल
0
सेल, केन्द्रीय विपणन संगठन मुख्यालय में ‘हिन्दी पखवाड़ा 2026’ का गरिमामय समापन
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के केन्द्रीय विपणन संगठन मुख्यालय में 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक ‘हिन्दी पखवाड़ा 2026’ का अत्यंत गरिमामय और उत्साहवर्धक माहौल में सफल आयोजन किया गया। पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि, निदेशक (वाणिज्य), सेल श्री टी. एन. नटराजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया था। इस अवसर पर श्री देवब्रत दत्ता, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), श्री अभीजीत कुमार, कार्यपालक निदेशक (विपणन), श्री मुनीष आहूजा, कार्यवाहक कार्यपालक निदेशक (विक्रय एवं आईटीडी) तथा श्री प्रियरंजन कान्त सहाय, कार्यवाहक कार्यपालक निदेशक (एम.एस.) सहित संस्थान के सभी मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रभावी संचालन राजभाषा अधिकारी श्री अजय शंकर मिश्र ने किया, जिन्होंने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी कार्मिकों को दैनिक कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया।

पखवाड़े के दौरान कार्यस्थल पर हिन्दी के सहज और प्रभावी उपयोग की संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहकर्मियों की भाषाई क्षमता और रचनात्मकता को परखने हेतु विविध प्रतियोगिताओं जैसे हिन्दी स्लोगन (नारा लेखन), कार्यपालकीय एवं गैर-कार्यपालकीय स्तर पर भाषा की शुद्धता हेतु हिन्दी श्रुतलेखन (डिक्टेशन), प्रशासनिक दक्षता दर्शाने वाली हिन्दी अनुवाद एवं पत्र लेखन, तनावमुक्त साहित्यिक माहौल निर्मित करने वाली अंताक्षरी, राजभाषा नियमों व साहित्य पर आधारित हिन्दी क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) तथा कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कार्मिकों ने भारी प्रतिस्पर्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने में निर्णायक तथा संकाय सदस्य के रूप में भारत सरकार के उप निदेशक डॉ. विचित्रसेन गुप्त, कोलकाता के स्वनामधन्य कवि पंडित ओम प्रकाश मिश्र, श्री आदित्य त्रिपाठी, क्विज मास्टर के रूप में ऑयल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक डॉ. विजय मोहन बरेजा, भारत सरकार, वित्त मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य श्री नवीन कुमार प्रजापति, भारत सरकार की पूर्व उपनिदेशक सुश्री पूनम दीक्षित, सत्यजित राय फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान के सलाहकार श्री सत्य प्रकाश दुबे, जी आर एस ई के वरिष्ठ प्रबन्धक श्री मनीष कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा ।
इसी श्रृंखला में एक विशेष हिन्दी कार्यशाला तथा ज्ञानवर्धक राजभाषा संगोष्ठी का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें सेल, सीएमओ के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ-साथ सेल की अध्यक्षता में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) उपक्रम-2, कोलकाता के सदस्य कार्यालयों के प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राजभाषा ज्ञानवर्धन का लाभ उठाया।
दिनांक 28 सितंबर,2026 को कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण सत्र में कार्यपालक निदेशकगण एवं मुख्य महाप्रबंधकों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री देवव्रत दत्ता ने कहा कि हिन्दी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि हमारी साहित्यिक-सांस्कृतिक चेतना का सजीव प्रतीक भी है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रशासनिक कार्यों को जन-सामान्य के निकट लाने के लिए हिन्दी को आधुनिक तकनीक और दैनिक कार्यप्रणाली के साथ जोड़कर समृद्ध बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। अंत में राजभाषा अधिकारी श्री अजय शंकर मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि, सभी कार्यपालक निदेशकों, अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अनुरोध किया गया कि पखवाड़े के दौरान निर्मित राजभाषा के प्रति यह उत्साह पूरे वर्ष दैनिक कार्य-संस्कृति में निरंतर दिखाई देना चाहिए।
राजभाषा पखवाड़ा-2026 के इस आयोजन को सफल बनाने में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संजित कुमार दास के मार्गदर्शन में संस्थान की राजभाषा कक्ष की टीम के सहयोगी डॉ. अमित कुमार दीक्षित, अनूप कुमार एवं कपिल प्रसाद साव की सराहनीय भूमिका रही ।

______________________________________________________________________________________________________________

Tags: HINDI PAKHWADA 2026kolkataSteel Authority of India Limited
Previous Post

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी समेत अनेक स्थानों पर महसूस किए गए झटके

Next Post

बंगाल में इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए Charnock Hospitals और Philips ने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की

Next Post
बंगाल में इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए Charnock Hospitals और Philips ने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की

बंगाल में इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए Charnock Hospitals और Philips ने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है : राष्ट्रपति

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

19/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In