नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 6 अक्टूबर 2026 को रात लगभग 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का यह भूकंप दर्ज किया गया है, जिसका केंद्र उत्तराखंड के चमोली में था। इस अचानक आए कंपन से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, मेरठ और देहरादून के लाखों नागरिक सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।
शुरुआती सीस्मोलॉजिकल आंकड़ों के मुताबिक भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर दर्ज किया गया. इसका केंद्र उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र चमोली में 13 किलोमीटर जमीन के नीचे था। भूपकंप के झटके इतने तेज लगे कि उत्तराखंड के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में लोगों ने इसे साफ महसूस किया।
EQ of M: 4.9, On: 06/10/2026 22:23:13 IST, Lat: 30.103 N, Long: 79.561 E, Depth: 13 Km, Location: Chamoli, Uttarakhand.
For more information Download the BhooKamp App
https://t.co/5gCOtjdtw0
@DrJitendraSingh
@OfficeOfDrJS
@tummalasrini
@GSuresh_NCS
@ndmaindia https://t.co/58BGGnvY1V— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 6, 2026
………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..




