• Contact Us
Monday, October 26, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 अक्टूबर को आएंगे कोलकाता, दुर्गा पूजा पंडालों का करेंगे दौरा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/10/2026
in बंगाल
0
लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, शाह के कार्यक्रम में बेलूर मठ और कोलकाता के ऐतिहासिक शोभाबाजार राजबाड़ी सहित कुछ प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा शामिल है।
शाह 17 अक्टूबर को रात करीब आठ बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे। इस साल सप्तमी दो दिन है और 17 अक्टूबर उनमें से पहला दिन है। वह अलीपुर स्थित सौजन्य अतिथि गृह जाएंगे, जहां रात में ठहरेंगे।

अगले दिन 18 अक्टूबर को शाह बेलूर मठ जाएंगे, जो रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है। वहां वह करीब 30 मिनट बिताएंगे और मठ में विशेष रूप से मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा में शामिल होंगे।

बेलूर मठ में दुर्गा पूजा का आयोजन गहरी आध्यात्मिक श्रद्धा के साथ किया जाता है। यहां मानव रूप में ईश्वर की पूजा पर जोर दिया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में स्वामी विवेकानंद ने की थी।

बेलूर मठ से केंद्रीय गृह मंत्री के बाली इलाके में स्थित देशबंधु क्लब जाने की संभावना है, जहां वह दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे। इसके बाद वह ‘‘सौजन्य’’ अतिथि गृह लौटेंगे।

सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यक्रम में चेतला की 24 पल्ली दुर्गा पूजा और उत्तर कोलकाता के ऐतिहासिक शोभाबाजार राजबाड़ी में होने वाले पारंपरिक दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होना भी है। शोभाबाजार राजबाड़ी शहर के पुराने कुलीन परिवारों में से एक है और यहां लंबे समय से दुर्गा पूजा की परंपरा चली आ रही है।

शाह के शोभाबाजार राजबाड़ी में कुछ समय बिताने, पूजा की रस्में देखने और आरती में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद वह श्रीभूमि पूजा पंडाल जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि वह उसी दिन बाद में कोलकाता हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह दौरा पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में पहली दुर्गा पूजा के दौरान हो रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महालया के अवसर पर ईडन गार्डन्स में भव्य आयोजन के साथ उत्सव की शुरुआत की थी।

पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद सूत्रों ने संकेत दिया था कि शाह त्योहार के दौरान राज्य का दौरा कर सकते हैं।

अब शाह का कार्यक्रम तय हो गया है, जिसमें कोलकाता में धार्मिक और पारंपरिक दुर्गा पूजा स्थलों का दौरा प्रमुख रूप से शामिल है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछले साल भी दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। उस समय उन्होंने भाजपा नेता सजल घोष द्वारा आयोजित संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया था और सॉल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में एक पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।

______________________________________________________________________________________________________________

Tags: amit shah kolkata durga puja
Previous Post

हुगली जिले में मां दुर्गा और देव गणेश के साथ बिरयानी के विज्ञापन पर खड़ा हुआ व‍िवाद, भाजपा विधायक ने हटाने की मांग की

Next Post

द बोस फाइल्स – सच या साज़िश की नन्‍दन में हुई स्‍क्रीन‍िंग, 23 अक्‍टूबर से देख सकेंगे दर्शक

Next Post
द बोस फाइल्स – सच या साज़िश की नन्‍दन में हुई स्‍क्रीन‍िंग, 23 अक्‍टूबर से देख सकेंगे दर्शक

द बोस फाइल्स - सच या साज़िश की नन्‍दन में हुई स्‍क्रीन‍िंग, 23 अक्‍टूबर से देख सकेंगे दर्शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है : राष्ट्रपति

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

19/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In