नयी दिल्ली : भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दशहरा की पूर्व संध्या पर भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है।
भारतीय संस्कृति, नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। प्रभु श्रीराम की विजय के इस त्योहार के दिन, सभी देशवासी यह संकल्प लें कि अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत एवं समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों के सुख, आरोग्य और कल्याण की मंगलकामना करती हूं”।
On the auspicious occasion of Durga Puja, I extend my heartfelt greetings and best wishes to all Indians residing in the country and abroad. https://t.co/7AgGaLpMYv
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 19, 2026
_________________________________________________________________________________________________




