कोलकाता : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का 32वां संस्करण 16 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।इस महोत्सव का ‘लोगो’ रविवार को यहां नन्दन में जारी किया गया, जिसे फिल्मकार सत्यजीत रे के बेटे एवं फिल्म निर्देशक संदीप रे ने डिजाइन किया है। पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार एवं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि फिल्म उद्योग में सहयोग बढ़ाने और कारोबार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस साल विशेष ‘फिल्म बाजार’ का आयोजन किया जाएगा।

चक्रवर्ती ने कहा कि महोत्सव का उद्घाटन समारोह विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित किया जाएगा। बतौर अतिथी अभिनेता रजनीकांंत, अभिनेता प्रभास, अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेता संजय दंत्त, अभिनेता परेश रावल, जोनी लीवर, अनुपम खैर, अभिनेत्री कंगना रनौत, अनुराग बासु, मधुर भंडारकर व अन्य आ रहे हैं।




जानकारी के अनुसार इस बार महोत्सव में संभवत: आयरलैंड की फिल्मों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और वहां की चुनिंदा समकालीन फिल्में दिखाई जाएंगी। बांग्ला फिल्मों के अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि महोत्सव की पूरी रूपरेखा की जानकारी देने के लिए जल्द ही एक और संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
लोगों लांच के अवसर पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी, देव, विधायक इंद्रनील घोष व अन्य अतिथी मौजूद थे।
………..____________________________________________________________________________________________________________



