• Contact Us
Monday, November 16, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बंगाल के कुछ जिलों में चक्रवाती तूफान के कारण 19 से 21 नवंबर के बीच हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

Mochan Samachar by Mochan Samachar
16/11/2026
in बंगाल
0
WEST BENGAL में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के कारण 19 से 21 नवंबर के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने अवदाब के उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का प्रबल अनुमान है।

विभाग ने बताया कि इसके 17 नवंबर तक धीरे-धीरे और शक्तिशाली होकर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 21 नवंबर के बीच दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है।

विभाग ने बताया कि वहीं, 20 और 21 नवंबर को हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम सहित दक्षिणी जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कोलकाता और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल में महसूस की जा रही हल्की ठंड का असर कम हो सकता है क्योंकि 18 नवंबर से दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

रविवार को पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

_______________________________________________________________________________________________

Tags: cyclonekolkataअवदाब
Previous Post

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

WEST BENGAL में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

बंगाल के कुछ जिलों में चक्रवाती तूफान के कारण 19 से 21 नवंबर के बीच हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

16/11/2026
चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In