कोलकाता : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। तूफान के सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक देने का अनुमान है।नक्शे देखें आईएमडी के अनुसार, तूफान के आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जो बढ़कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभाग मौसम प्रणाली की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं, उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भी बुधवार सुबह तक हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल तट के आसपास बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, उन्हें चार नवंबर तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।
__________________________________________________________________________________________________________



