• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत को एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना आपका सामूहिक लक्ष्य है: राष्ट्रपति

2021 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/09/2023
in देश
0
भारत को एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना आपका सामूहिक लक्ष्य है: राष्ट्रपति
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिवों के रूप में तैनात वर्ष 2021 बैच के 182 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के एक समूह ने आज 25 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सेवा अधिकार, भूमिका और दायित्व किसी भी अन्य सेवा से भिन्न है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा एक मिशन है सिर्फ एक नौकरी नहीं। यह भारत और भारतीयों को सुशासन के ढांचे के तहत अग्रणी बनाने का मिशन है।

उन्होंने साझा किया कि देश और उसके लोगों की सेवा करना उनकी नियति है। भारत को एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना उनका सामूहिक लक्ष्य है। वे युवा नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी क्षमता का एहसास कराने में सक्षम बनाकर एक बड़ा योगदान दे सकते हैं। उनके पास वर्ष 2047 के विकसित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का महान अवसर है। वे अपनी प्रतिबद्धता और रचनात्मकता के माध्यम से हमारे देश को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और प्रभावी परिवर्तन-एजेंट बन सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि निर्धनों और वंचितों की भावनाओं को समझने वाला सिविल सेवक ही वास्तव में सच्चा सिविल सेवक होता है, जो केवल नौकरशाही से अलग होता है। समाज के वंचित वर्गों का उत्थान करना सिविल सेवकों के लिए विश्वास का विषय होना चाहिए। उन्होंने आग्रह कि कि सिविल सेवकों को ‘फ़ाइल से फ़ील्ड’ और ‘फ़ील्ड से फ़ाइल’ के बीच के अन्तर को समझने का प्रयास करना चाहिए यानि उन्हें केवल कार्यालय और फाइलों से परे जाकर व्यक्तियों के कष्टों और भावनाओं को समझना होगा। उन्होंने कहा कि यह जन-केंद्रित सतर्कता और संवेदनशीलता उन्हें फाइलों के साथ कहीं अधिक सार्थक तरीके से जुड़ने में सक्षम बनाएगी।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: pibPresident Draupadi Murmupresident of india meet with ias officerYour collective goal is to make India an inclusive and developed nation: Presidentभारत को एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना आपका सामूहिक लक्ष्य है: राष्ट्रपतिराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Previous Post

1 अक्टूबर 2023 को एक घंटा एक साथ श्रमदान का राष्ट्रीय आह्वान

Next Post

हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा, दृढता और टीम भावना के बल पर खेल के मैदान में भी तिरंगे को ऊंचा रख रही हैं, “आपकी शानदार जीत के लिए बधाई : प्रधानमंत्री

Next Post
हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा, दृढता और टीम भावना के बल पर खेल के मैदान में भी तिरंगे को ऊंचा रख रही हैं, “आपकी शानदार जीत के लिए बधाई : प्रधानमंत्री

हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा, दृढता और टीम भावना के बल पर खेल के मैदान में भी तिरंगे को ऊंचा रख रही हैं, "आपकी शानदार जीत के लिए बधाई : प्रधानमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In