• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/10/2023
in देश
0
डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति, महामहिम सुश्री रक़ेल पेना रोड्रिग्ज ने आज (3 अक्टूबर, 2023) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा का समय बहुत उपयुक्त है क्योंकि भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मधुर और मैत्रीपूर्ण हैं, जो लोकतंत्र के साझा मूल्यों की मजबूत नींव और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के व्यापक मेल-मिलाप पर आधारित हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि डोमिनिकन गणराज्य लैटिन अमेरिका में भारत का 8वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। उन्हें विश्वास था कि व्यापार में और विविधता लाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फार्मास्युटिकल उत्पादों, समुद्री विज्ञान, मौसम विज्ञान, आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे और डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में एक साथ काम करने और हमारे अनुभव और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने की गुंजाइश है।

राष्ट्रपति ने कहा कि क्षमता निर्माण भारत-डोमिनिकन गणराज्य के बीच सहयोग के केंद्रीय स्तंभों में से एक है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि हाल ही में, भारत ने साइबर सुरक्षा और रिमोट सेंसिंग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों के लिए दो विशेष आईटीईसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं।

दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच निरंतर आदान-प्रदान और संपर्क से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

Vice President Raquel Peña Rodríguez of Dominican Republic called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. President Murmu shared that bilateral relations between the two countries are warm and friendly, anchored on the strong foundation of shared values of democracy,… pic.twitter.com/Ey4zxmQZLM

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 3, 2023

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Draupadi MurmuRaquel Pena RodriguezVice President of Dominican Republic meets the President
Previous Post

यतीश कुमार के पहले काव्य संग्रह ‘अंतस की खुरचन’ को मिला भारत सरकार का ‘मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार’ 

Next Post

अम्मा के जन्मदिन के अवसर पर पीएम ने कहा दुनियाभर में प्रेम और करुणा के प्रसार का उनका मिशन निरंतर आगे बढ़ता रहे

Next Post
प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

अम्मा के जन्मदिन के अवसर पर पीएम ने कहा दुनियाभर में प्रेम और करुणा के प्रसार का उनका मिशन निरंतर आगे बढ़ता रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In