• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

असम में 6 नए आयुष अस्पताल, 100 आयुष औषधालय और 200 आयुष स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र जल्द ही: सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के माजुली में आयुर्वेदिक अस्पताल का उद्घाटन किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/10/2023
in देश
0
असम में 6 नए आयुष अस्पताल, 100 आयुष औषधालय और 200 आयुष स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र जल्द ही: सर्बानंद सोनोवाल
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय आयुष, बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज माजुली के श्रीराम चापोरी में 50 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल का उद्घाटन किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  इस अस्पताल का लक्ष्य इस राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और भी अधिक मजबूत करना है।

नए अस्पताल में शल्य (सामान्य सर्जरी), प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग या पीटीएसआर (प्रसूति विज्ञान एवं स्त्री रोग विज्ञान), पंचकर्म के साथ-साथ कायाचिकित्सा (सामान्य चिकित्सा) के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं उपलब्‍ध हैं। इसके अलावा नए अस्पताल में एक आधुनिक प्रयोगशाला, पंचकर्म और क्षारसूत्र थेरेपी की व्यवस्था, एक योग इकाई, एनोरेक्टल क्लिनिक, बांझपन उपचार क्लिनिक, जराचिकित्सा और कायाकल्प क्लिनिक, रुमेटोलॉजी क्लिनिक, जीवनशैली संबंधी विकार के उपचार के साथ-साथ त्वचा और कॉस्मेटिक क्लिनिक भी उपलब्ध हैं। ओपीडी अनुभाग में एक समय में 50 मरीजों का इलाज किया जाएगा।

 

इस अवसर पर श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ‘माजुली में इस पूरे क्षेत्र में आयुष स्वास्थ्य सेवा का केंद्र बनने की व्‍यापक क्षमता है। अपनी समृद्ध वनस्पतियों और विरासत की बदौलत उत्‍कृष्‍ट माजुली में स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनने की अद्वितीय क्षमता है। यह आयुर्वेदिक अस्पताल स्थानीय लोगों का उपचार करने के साथ-साथ माजुली को इस क्षेत्र का आयुष केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुसार ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।’

केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि असम में 6 नए आयुष अस्पताल स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इनमें कलियाबोर, मोरीगांव, कोकराझार और बक्सा में 50 बिस्तरों वाले चार अस्पताल बनेंगे, जबकि 30 बिस्तरों वाला एक अस्पताल दीफू में और 10 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बजाली में बनेगा। इनके अलावा केंद्रीय आयुष मंत्री ने इस राज्य में 289 आयुष स्वास्थ्य और आरोग्‍य केंद्रों के संचालन की भी पुष्टि की, जबकि 200 और एएचडब्ल्यूसी जल्द ही असम में चालू होंगे। श्री सोनोवाल ने यह भी घोषणा की कि असम के सभी जिलों में 100 आयुष औषधालय स्थापित किये जायेंगे।

इस अवसर पर असम सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री केशब महंत; जोरहाट से सांसद (लोकसभा) श्री टोपोन कुमार गोगोई; लखीमपुर से सांसद (लोकसभा) श्री प्रदान बरुआ; विधायक (माजुली) भुबन गम सहित आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: 100 AYUSH dispensaries and 200 AYUSH health and wellness centers soon in Assam: Sarbananda Sonowal100 आयुष औषधालय और 200 आयुष स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र जल्द ही: सर्बानंद सोनोवाल6 new AYUSH hospitalsmochan samachaarpibSarbananda Sonowalअसम में 6 नए आयुष अस्पताल
Previous Post

शिक्षित युवा किसानों को कृषि उत्पादों के व्यापार और निर्यात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए : उपराष्ट्रपति

Next Post

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में 810 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना की हासिल 

Next Post
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में 810 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना की हासिल 

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में 810 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना की हासिल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In