• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

ट्राई के नाम पर होनेवाली धोखाधड़ी से सावधान

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के संज्ञान में यह लाया गया है कि कुछ कंपनियां/एजेंसियां/व्यक्ति धोखाधड़ी से जनता/ग्राहकों से कह रहे हैं कि वे ट्राई की ओर से कॉल कर रहे हैं और जनता/ग्राहकों के मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे क्योंकि उनका उपयोग अनचाहे संदेश भेजने के लिए किया जा रहा है।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/11/2023
in देश
0
ट्राई के नाम पर होनेवाली धोखाधड़ी से सावधान
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के संज्ञान में यह लाया गया है कि कुछ कंपनियां/एजेंसियां/व्यक्ति धोखाधड़ी से जनता/ग्राहकों से कह रहे हैं कि वे ट्राई की ओर से कॉल कर रहे हैं और जनता/ग्राहकों के मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे क्योंकि उनका उपयोग अनचाहे संदेश भेजने के लिए किया जा रहा है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इन कंपनियों/एजेंसियों/व्यक्तियों द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि जनता के आधार नंबरों का उपयोग सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए किया गया था और इसका उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। ये कंपनियां/एजेंसियां/व्यक्ति मोबाइल नंबर को बंद होने से बचाने के लिए ग्राहकों/जनता को स्काइप वीडियो कॉल पर आने के लिए बरगलाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

Press Release No. 123/2023 regarding Beware of fraud in the name of TRAIhttps://t.co/g17oT9Wm55

— TRAI (@TRAI) November 15, 2023

आम जनता को सूचित किया जाता है कि ट्राई किसी भी व्यक्तिगत दूरसंचार ग्राहक के किसी भी मोबाइल नंबर को ब्लॉक/डिस्कनेक्ट नहीं करता है। ट्राई कभी भी मोबाइल नंबर बंद करने के लिए कोई संदेश नहीं भेजता या कॉल नहीं करता। ट्राई ने ऐसी गतिविधियों के लिए ग्राहकों से संपर्क करने के लिए किसी भी एजेंसी को अधिकृत नहीं किया है और ऐसी सभी कॉलें अवैध हैं और उनसे कानून के अनुसार निपटा जाएगा। इसलिए, ट्राई की ओर से होने का दावा करने वाले किसी भी कॉल या संदेश को संभावित धोखाधड़ी माना जाना चाहिए।

ट्राई के टेलीकॉम कमर्शियल कम्यूनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन (टीसीसीसीपीआर) 2018 के अनुसार, एक्सेस सेवा प्रदाता अवांछित संवाद भेजने में शामिल मोबाइल नंबरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार हैं। प्रभावित व्यक्ति मामले को संबद्ध सेवा प्रदाताओं के साथ उनके संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र नंबर पर सीधे उठा सकते हैं या इस बारे में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Beware of fraud in the name of TRAITelecom Regulatory Authority of IndiaTelecom Regulatory Authority of India (TRAI)TRAIट्राई के नाम पर होनेवाली धोखाधड़ी से सावधानभारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई)
Previous Post

2025-26 तक कोयला आयात रोकने के सभी प्रयास जारी : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

Next Post

एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में “एमएसएमई मंडप” का किया उद्घाटन

Next Post
एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में “एमएसएमई मंडप” का किया उद्घाटन

एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में "एमएसएमई मंडप" का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In