• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण- XVII पिथौरागढ़ में आरंभ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/11/2023
in देश
0
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण- XVII पिथौरागढ़ में आरंभ
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  17वें संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण में हिस्‍सा लेने के लिए 334 सैन्‍य कर्मियों वाली नेपाल सेना की एक टुकड़ी भारत पहुंची है। यह अभ्यास 24 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसारयह एक वार्षिक कार्यक्रम है और दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

354 सैन्‍य कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नेपाल सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व तारा दल बटालियन कर रही है।

सैन्‍याभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक जंगल युद्ध, पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों और मानवीय सहायता तथा आपदा राहत में संचालन प्रक्रिया को बढ़ाना है। यह सैन्‍याभ्यास ड्रोनों की तैनाती और ड्रोन-रोधी उपायों, चिकित्सा प्रशिक्षण, विमानन पहलुओं और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित होगा। इन गतिविधियों के माध्यम से, सैनिक अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे, अपने युद्ध कौशल को निखारेंगे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने समन्वय को मजबूत करेंगे।

यह सैन्‍याभ्यास भारत व नेपाल के सैनिकों को विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच उपलब्‍ध करेगा, उत्‍कृष्‍ट व्‍यवहारों को साझा करेगा और एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं की गहरी समझ को बढ़ावा देगा।

सूर्य किरण सैन्‍याभ्यास भारत और नेपाल के बीच वर्तमान मैत्री, विश्वास, आम सांस्कृतिक संबंधों के मजबूत बंधन का प्रतीक है। यह व्यापक रक्षा सहयोग के प्रति दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक उत्पादक और फलदायी जुड़ाव के लिए मंच तैयार करता है। इस अभ्यास का उद्देश्य साझे सुरक्षा लक्ष्‍यों को प्राप्त करना और दो मित्रवत पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: India-Nepal joint military exercise Surya Kiran-XVII begins in Pithoragarhmochan samachaarpibभारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण- XVII पिथौरागढ़ में आरंभ
Previous Post

वाणिज्य मंत्रालय देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सहभागिता करेगा

Next Post

कर चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी देश की वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास को खतरे में डालती है : उपराष्ट्रपति

Next Post
कर चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी देश की वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास को खतरे में डालती है : उपराष्ट्रपति

कर चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी देश की वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास को खतरे में डालती है : उपराष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.