• Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘पंचायत सीज़न 2′ ने पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/11/2023
in देश
0
54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘पंचायत सीज़न 2′ ने पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में दिल को छू लेने वाली हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘पंचायत सीज़न 2′ ने प्रतिष्ठित पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता है। आईएफएफआई 54 में पंचायत 2 के निर्माता ओटीटी पुरस्कार लेते हुए

पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखा गया ‘पंचायत सीज़न 2′  एक शहरी स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी को जटिल रूप से पेश करता है। नायक अभिषेक त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित एक काल्पनिक गांव फुलेरा के एक जीर्ण-शीर्ण पंचायत कार्यालय के  सचिव की भूमिका निभाई है।

अपने पहले सीजन की ज़बरदस्त सफलता के बाद, इस सीरीज का दूसरा सीजन फुलेरा में  बिताए गए अभिषेक के जीवन को गहराई से चित्रित करता है। अपनी कैट परीक्षा की तैयारी के दौरान गांव की राजनीति के बीच नई चुनौतियों का सामना करते हुए, अभिषेक कॉरपोरेट की दुनिया में अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करता है। प्रासंगिक क्षणों और प्रचुर हास्य से भरपूर यह सीजन, ग्रामीण जीवन में रोज-ब-रोज पेश आने वाली चुनौतियों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें गांव की विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए अभिषेक के प्रधान, विकास, प्रह्लाद और मंजू देवी के साथ बनते संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। इस बेहद लोकप्रिय सीरीज को ओटीटी पोर्टल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

इससे पहले, 54वें आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत में ओटीटी उद्योग में तेजी से वृद्धि होते देखी गई है और भारत में सृजित विषय-सामग्री हजारों लोगों को रोजगार दे रही है। इस क्षेत्र में हो रही सालाना 28 प्रतिशत की उत्‍साहपूर्ण वृद्धि दर को रेखांकित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा था कि विभिन्न प्लेटफार्मों पर शानदार डिजिटल कंटेंट के रचियताओं को सम्मानित करने के लिए ओटीटी पुरस्कार शुरू किए गए थे।

अंतिम नामांकनों में पंचायत सीज़न 2 सबसे उल्‍लेखनीय रहा, इन नामांकनों में अभय पन्नू द्वारा रॉकेट बॉयज़ सीज़न 1, राहुल पांडे और सतीश नायर द्वारा निर्देशित निर्मल पाठक की घर वापसी और विपुल अमृतलाल शाह एवं मोज़ेज़ सिंह द्वारा निर्देशित ह्यूमन शामिल हैं।

ओटीटी वेब सीरीज पंचायत 2 का एक दृश्य

जूरी पैनल ने सोनी लिव पर दिखाई गई वेब सीरीज़ रॉकेट बॉयज़ सीज़न 1 का विशेष उल्लेख करने की भी सर्वसम्मति से सिफारिश की।

प्रतियोगिता में 15 ओटीटी प्लेटफार्मों से 10 भाषाओं में प्रभावशाली 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: ‘Panchayat Season 2’ wins the 1st Best Web Series (OTT) Award 2023 at the 54th International Film Festival of India54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘पंचायत सीज़न 2' ने पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीताmochan samachaarpib
Previous Post

भारत में कॉरपोरेट गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) के ‘स्वतंत्र निदेशकों के लिए दो दिवसीय परिचय कार्यक्रम’ का समापन

Next Post

राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विभिन्‍न भाषाओं की 5,000 से अधिक फिल्मों को 4के डिजिटल प्रारूप में संगृहीत किया जाएगा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

Next Post
राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विभिन्‍न भाषाओं की 5,000 से अधिक फिल्मों को 4के डिजिटल प्रारूप में संगृहीत किया जाएगा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विभिन्‍न भाषाओं की 5,000 से अधिक फिल्मों को 4के डिजिटल प्रारूप में संगृहीत किया जाएगा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In