• Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

यह पुरस्कार प्राप्त करना अत्यंत सम्मान की बात है: माइकल डगलस

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/11/2023
in देश
0
सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को आज गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार डगलस के साथ उनकी बाफ्टा पुरस्‍कार प्राप्‍त प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं समाज सेवी पत्नी कैथरीन जेटा जोन्स तथा उनके बेटे एवं अभिनेता डिलन डगलस भी थे। उन्‍होंने इन सबके साथ 54वें इफ्फी के एक शानदार समापन समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

माइकल डगलस अपनी युगांतरकारी भूमिकाओं, समर्पित सार्वजनिक सेवा रिकॉर्ड और स्थायी सांस्कृतिक प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर अपना आभार व्यक्त करते हुए, उन्‍होंने कहा, “यह पुरस्कार प्राप्त करना अत्यंत सम्मान की बात है और पूरे करियर की उपलब्धि है। जब मैंने इस पुरस्कार के बारे में सुना तो मैं और मेरा परिवार बेहद खुश हुए।”

डगलस ने कहा कि सिनेमा में अंतर-सांस्कृतिक कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और उनमें बदलाव लाने की शक्ति है। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि सिनेमा की वैश्विक भाषा पहले से कहीं अधिक वैश्विक है, दो बार के ऑस्कर विजेता अभिनेता ने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) काल, भाषा और भौगोलिक सीमओं से परे  फिल्म निर्माण एवं अंतर-सांस्कृतिक कलात्मक अभिव्यक्तियों के जादू की याद दिलाता है।

डगलस ने भारतीय सिनेमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आरआरआर, ओम शांति ओम और लंच बॉक्स उनकी कुछ पसंदीदा भारतीय फिल्में हैं।

प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं माइकल डगलस की पत्नी कैथरीन जेटा जोन्स को भी सम्मानित किया गया। कैथरीन ने कहा कि भारत में मिली आत्मीयता और आतिथ्य से दिल खुश हो गया।

 

इफ्फी 54 के समापन समारोह में कैथरीन जेटा जोन्स को सम्मानित किया गया

फिल्म और टेलीविजन में 50 वर्षों से अधिक की महान विरासत के साथ, माइकल डगलस ने दो ऑस्कर, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार और कई अन्य सम्मानों सहित अभूतपूर्व कीर्ति अर्जित की है। सिनेमा पर उनका गहरा प्रभाव प्रतिष्ठित भूमिकाओं के माध्यम से प्रतिबिंबित होता है। वॉल स्ट्रीट में जहां उन्होंने गॉर्डन गेको के रूप में अकादमी पुरस्कार जीता, वहीं फेटल अट्रैक्शन, द अमेरिकन प्रेसिडेंट, बेसिक इंस्टिंक्ट, ट्रैफिक और रोमांसिंग द स्टोन जैसी कई अन्य फिल्मों में दमदार भूमिकाएं अदा कीं।

फिल्म उद्योग के दिग्गज माइकल डगलस ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अपनी कला के प्रति प्रतिबद्धता से विश्व स्तर पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। अपने अभिनय कौशल के अलावा, डगलस का प्रभाव फिल्म निर्माण तक फैला है, जो वन फ्लिव ओवर द कुकूज़ नेस्ट, द चायना सिंड्रोम, और द गेम जैसी उल्लेखनीय कृतियों में नजर आता है। उनकी बहुमुखी भूमिकाओं में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत और वैश्विक मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में निरस्त्रीकरण, परमाणु अप्रसार और अवैध हथियारों के व्यापार को रोकने की हिमायत शामिल है।

 

सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जो पहले मार्टिन स्कोर्सेसे, बर्नार्डो बर्टोलुसी, दिलीप कुमार, कार्लोस सौरा, क्रिज़्सटॉफ़ ज़ानुसी और वोंग कार-वाई जैसे दिग्गजों को दिया गया था, उन व्यक्तियों का मान बढ़ाता है, जिनके अद्वितीय योगदान ने सिनेमाई परिदृश्य को समृद्ध किया है। यह पुरस्कार माइकल डगलस की अद्वितीय प्रतिभा का सम्मान है, जिन्होंने पांच दशकों से अधिक की असाधारण प्रतिभा और अपनी कला के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Hollywood actor and producer Michael Douglas honored with Satyajit Ray Lifetime Achievement Award for excellence in cinemamochan samachaarpibसिनेमा में उत्कृष्टता के लिए हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Previous Post

राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विभिन्‍न भाषाओं की 5,000 से अधिक फिल्मों को 4के डिजिटल प्रारूप में संगृहीत किया जाएगा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

Next Post

54वें आईएफएफआई में अब्बास अमीनी की फ़ारसी भाषा की फ़िल्म ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता

Next Post
54वें आईएफएफआई में अब्बास अमीनी की फ़ारसी भाषा की फ़िल्म ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता

54वें आईएफएफआई में अब्बास अमीनी की फ़ारसी भाषा की फ़िल्म 'एंडलेस बॉर्डर्स' ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In