• Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की I स्पोर्ट्स और गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/12/2023
in खेल
0
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। पुरस्कार विजेता 09 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को 1100 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के करकमलों से पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:

(i) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम* स्पर्धा
1. श्री चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी बैडमिंटन
2. श्री रंकीरेड्डी सात्विक साई राज बैडमिंटन

 

* यह पुरस्कार टीम के प्रदर्शन के आधार पर समान उपलब्धियां हासिल करने वाले दोनों खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है।

(ii) खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम स्पर्धा
श्री ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी
सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी
श्री श्रीशंकर एम एथलेटिक्स
सुश्री पारुल चौधरी एथलेटिक्स
श्री मोहम्मद हुसामुद्दीन मुक्केबाज़ी
सुश्री आर वैशाली शतरंज
श्री मोहम्मद शमी क्रिकेट
श्री अनुष अग्रवाल घुड़सवारी
सुश्री दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
सुश्री दीक्षा डागर गोल्फ़
श्री कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू हॉकी
श्री पवन कुमार कबड्डी
सुश्री रितु नेगी कबड्डी
सुश्री नसरीन खो-खो
सुश्री पिंकी लॉन बॉल्स
श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर निशानेबाजी
सुश्री ईशा सिंह निशानेबाजी
श्री हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वॉश
सुश्री अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
श्री सुनील कुमार कुश्ती
सुश्री एंटीम कुश्ती
सुश्री नाओरेम रोशिबिना देवी वुशू
सुश्री शीतल देवी पैरा तीरंदाजी
श्री इलूरी अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट
सुश्री प्राची यादव पैरा कैनोइंग

(iii) खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

  1. नियमित श्रेणी:
क्र.सं. कोच का नाम स्पर्धा
श्री ललित कुमार कुश्ती
श्री आर बी रमेश शतरंज
श्री महावीर प्रसाद सैनी पैरा एथलेटिक्स
श्री शिवेन्द्र सिंह हॉकी
श्री गणेश प्रभाकर देवरुखकर मलखंब

 

  1. आजीवन श्रेणी:
क्र.सं. कोच का नाम स्पर्धा
श्री जसकीरत सिंह ग्रेवाल गोल्फ़
श्री भास्करन ई कबड्डी
श्री जयन्त कुमार पुशीलाल टेबल टेनिस

(iv) खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023:

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम स्पर्धा
सुश्री मंजूषा कंवर बैडमिंटन
श्री विनीत कुमार शर्मा हॉकी
सुश्री कविता सेल्वराज कबड्डी

(v) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2023:

1. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए विजेता विश्वविद्यालय
2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
3. कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।

‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’- पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को दिया जाता है।

‘खेलों और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।

अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन/नामांकन प्राप्त हुए, जिन पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इस समिति में प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासक का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ शामिल थे।

Tags: Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2023 will be given to Chirag Chandrashekhar Shetty and Rankireddy Satwik Sai Rajmochan samachaarpibमेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा
Previous Post

कोविड मामलों को देखते हुए सतर्कता और वायरस के नए और उभरते वेरिएंट के प्रति सचेत रहना महत्वपूर्ण है: डॉ. मांडविया

Next Post

एमसीसीआई और आईईईएमए ने डिस्ट्रीब्यूलेक और बिल्डेलेक 2024 पर एक आउटरीच गतिविधि और रोड शो का किया आयोजन

Next Post
एमसीसीआई और आईईईएमए ने डिस्ट्रीब्यूलेक और बिल्डेलेक 2024 पर एक आउटरीच गतिविधि और रोड शो का किया आयोजन

एमसीसीआई और आईईईएमए ने डिस्ट्रीब्यूलेक और बिल्डेलेक 2024 पर एक आउटरीच गतिविधि और रोड शो का किया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

02/11/2026
Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In