• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

कोयला क्षेत्र ने नवंबर 2023 के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों के बीच 10.9 प्रतिशत की वृद्धि की दर्ज

अप्रैल-नवंबर के दौरान संचयी वृद्धि 12.8 प्रतिशत तक पहुंच गई

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/01/2024
in देश, व्‍यापार
0
कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों के मध्‍य कोयला उद्योग के सूचकांक ने 10.9 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की है।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार कोयला क्षेत्र ने नवंबर के दौरान 185.7 अंक अर्जित किए, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में इसने 167.5 अंक हासिल किये थे। कोयला क्षेत्र का संचयी सूचकांक अप्रैल-नवंबर, 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.8 प्रतिशत बढ़ गया है।

नवीनतम आंकड़ों से यह पता चलता है कि आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में नवंबर 2023 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज हुई है।

आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, विद्युत, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात के संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन क्षमता को मापता है।

कोयला उद्योग के सूचकांक में यह बढ़ोत्‍तरी मुख्‍य रूप से नवंबर 2023 के महीने के दौरान कोयला उत्पादन में भारी वृद्धि के कारण हुई है, जो 84.52 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान हुई 76.16 मीट्रिक टन उत्‍पादन से अधिक है। इस प्रकार उत्‍पादन में 10.97 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

कोयला मंत्रालय ने अपनी विभिन्न रणनीतिक पहलों के माध्यम से इस विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन पहलों में वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए नीलामी-आधारित व्यवस्था के माध्यम से घरेलू उत्पादन को बढ़ाना, घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने के लिए माइन डेवलपर सह ऑपरेटरों (एमडीओ) को शामिल करना तथा कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राजस्व-साझाकरण मॉडल पर बंद खदानों को दोबारा खोलना आदि शामिल हैं।

कोयला क्षेत्र की उल्लेखनीय वृद्धि और आठ प्रमुख उद्योगों के समग्र विकास में इस क्षेत्र का योगदान कोयला मंत्रालय द्वारा लगातार की जा रही पहलों का प्रमाण है। कोयला मंत्रालय के ये प्रयास “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं जो आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: Coal sector registers 10.9 per cent growth among eight key industries during November 2023mochan samachaarpibकोयला क्षेत्र ने नवंबर 2023 के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों के बीच 10.9 प्रतिशत की वृद्धि की दर्ज
Previous Post

झारखंड में राज्यपाल राधाकृष्णन व केंद्रीय मंत्री मुंडा ने किया किसान समागम का शुभारंभ

Next Post

डीआरडीओ ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया

Next Post
डीआरडीओ ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया

डीआरडीओ ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.