• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत-यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ की राजस्थान में शुरुआत

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/01/2024
in देश
0
भारत-यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ की राजस्थान में शुरुआत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ के पहले संस्करण में भाग लेने के लिए 45 कर्मियों वाली यूनाइटेड अरब अमीरात लैंड फोर्सेज की टुकड़ी भारत पहुंची है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार यह अभ्यास 2 से 15 जनवरी 2024 तक महाजन, राजस्थान में आयोजित होने वाला है। यूएई दल का प्रतिनिधित्व जायद फर्स्ट ब्रिगेड के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। 45 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। अभ्यास का उद्देश्य यूनाइटेड नेशन्स चार्टर ऑन पीस कीपिंग ऑपरेशंस के चैप्टर VII के तहत रेगिस्तानी/अर्ध रेगिस्तानी इलाके में निर्मित क्षेत्र (एफआईबीयूए) में लड़ाई सहित उप-पारंपरिक संचालन में अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना है। यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic1(1)T88J.jpg

अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ के दौरान अभ्यास किए जाने की योजना में एक संयुक्त निगरानी केंद्र की स्थापना, घेरा और खोज अभियान, निर्मित क्षेत्र का प्रभुत्व और हेलिबोर्न संचालन शामिल हैं। यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में मदद करेगा।

अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ भारत और यूएई के बीच दोस्ती और विश्वास को और मजबूत करने का प्रतीक है। इस अभ्यास का उद्देश्य साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करना और दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PR3XPKJ.jpg

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: India-UAE joint military exercise 'Desert Cyclone' begins in Rajasthanmochan samachaarpibभारत-यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन' की राजस्थान में शुरुआत
Previous Post

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम, ने मैटरियल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

Next Post

अमित शाह ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र वहां की सुरक्षा स्थिति पर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.