• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग लेने के लिए पहली बार पूर्वोत्तर से बालिकाओं का ही एक पूर्ण बैंड हुआ शामिल

पूर्वोत्तर की 45 बालिकाओं वाला एक बैंड पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग ले रहा है। इसमें 13-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां शामिल हैं, जो पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं और देश के हर कोने तक राष्ट्रीय कैडेट कोर की पहुंच का प्रदर्शन करती हैं।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/01/2024
in देश
0
राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग लेने के लिए पहली बार पूर्वोत्तर से बालिकाओं का ही एक पूर्ण बैंड हुआ शामिल
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पूर्वोत्तर की 45 बालिकाओं वाला एक बैंड पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग ले रहा है। इसमें 13-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां शामिल हैं, जो पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं और देश के हर कोने तक राष्ट्रीय कैडेट कोर की पहुंच का प्रदर्शन करती हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दिल्ली कैंट में 03 जनवरी, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश भर से 907 लड़कियों की अधिकतम भागीदारी सहित कुल 2,274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में भाग ले रहे हैं। इन कैडेटों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 122 कैडेटों के साथ-साथ पूर्वोत्तर के 177 कैडेट भी शामिल हैं। इन सभी के अलावा, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट तथा अधिकारी भी इस शिविर में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य कैडेटों को राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं से परिचित कराना और कैडेटों की मूल्यगत प्रणाली को सशक्त बनाना है। यह शिविर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा और सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से विविधता में एकता को भी विस्तार देगा। माननीय उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस शिविर का दौरा करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने वर्ष 2023 में एनसीसी द्वारा आयोजित की गईं प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 39 बार एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर आयोजित किए गए, जिनमें दो वाइब्रेंट विलेज एरिया कैंप, तीन डीआरडीओ कैंप और एक एयरोस्पेस कैंप भी शामिल हैं। मेगासाइक्लोथॉन, नारी वनधन दौड़ और खेल आयोजनों में असाधारण प्रदर्शन, पर्वतारोहण अभियान तथा जी20 के आयोजनों में राष्ट्रीय कैडेट कोर की उपस्थिति ऐसी अन्य उपलब्धियां थीं।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने इस बात पर बल दिया कि युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को समायोजित करने के लिए कैडेटों के प्रशिक्षण दर्शन को परिष्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अब पूरा ध्यान व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने और कैडेटों के अकुशल कौशल में सुधार करके उन्हें उनकी भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने यह भी कहा कि उनका विचार कैडेटों को बेहतर नागरिक बनाने और उनमें राष्ट्र प्रथम की भावना उत्पन्न करने का है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: an all-girl band from the North East participates in the Republic Day Camp 2024 of the National Cadet Corps.For the first timemochan samachaarpibराष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग लेने के लिए पहली बार पूर्वोत्तर से बालिकाओं का ही एक पूर्ण बैंड हुआ शामिल
Previous Post

वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार किया ग्रहण

Next Post

भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता आशा से जन्मे तीन शावकों की खबर की साझा

Next Post
भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता आशा से जन्मे तीन शावकों की खबर की साझा

भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता आशा से जन्मे तीन शावकों की खबर की साझा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In