• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उज्जैन में नीलकंठ वन, महाकाल लोक में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट, ‘प्रसादम’ का किया उद्घाटन

डॉ. मनसुख मांडविया और डॉ. मनोज यादव ने संयुक्त रूप से मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक पहल - मनहित ऐप का उद्घाटन किया

Mochan Samachar by Mochan Samachar
07/01/2024
in देश
0
मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उज्जैन में नीलकंठ वन, महाकाल लोक में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट, ‘प्रसादम’ का किया उद्घाटन
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रसादम – देश के प्रत्‍येक कोने से आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित स्थानीय और पारंपरिक भोजन से जोड़ेगा। यह प्रयास आम लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित और स्वस्थ खान-पान की आदतों से भी संबद्ध करेगा। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  ” केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में नीलकंठ वन, महाकाल लोक में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट, ‘प्रसादम’ का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मनोज यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, राज्‍य के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सांसद श्री अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की पुष्टि करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए, यह भी आवश्‍यक है कि देश के नागरिक स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया, “मौलिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के अतिरिक्‍त स्वस्थ और स्‍वच्‍छ भोजन एक नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य के लिए  आवश्यक घटक है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में, हर शहर की अपनी फूड स्ट्रीट होगी, जिससे पूरे देश में स्वस्थ भोजन की पहुंच सुनि‍श्चित होगी”। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हेल्दी एंड हाइजीनिक फूड स्ट्रीट पहल के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी की। उन्होंने स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्‍ट्रीट के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की रूपरेखा वाले एक ब्रोशर का भी अनावरण किया।

डॉ. मनसुख मांडविया और डॉ. मनोज यादव ने संयुक्त रूप से 17 सिविल कार्यों का भी उद्घाटन किया जिनमें दो सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई ब्लॉक, 54 मुख्यमंत्री संजीवनी स्वास्थ्य क्लिनिक और तीन एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और 30 बिस्तरों वाला आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया वार्ड शामिल है। इसके अतिरिक्‍त तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आठ प्राथमिक स्‍वास्‍थ्य केंद्रों का भी उदघाटन किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से मनहित ऐप भी लॉन्च किया जो मानसिक स्वास्थ्य की जांच की सुविधा प्रदान करने वाली एक पहल है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सहित फूड स्ट्रीट के पास बुनियादी ढांचे और सुविधा के विकास की सराहना की। डॉ. मांडविया ईट राइट मिलेट्स मेलों में विभिन्‍न स्‍टॉलों पर गए और प्रशिक्षित खाद्य संचालकों के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मनोज यादव ने फूड स्ट्रीट की पहल की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि फूड स्‍ट्रीट  यह सुनिश्चित करने में मदद करेगी कि स्वस्थ राष्ट्र में योगदान देने वाले आकर्षक तरीके से सभी को स्वस्थ और स्वच्छ भोजन उपलब्ध होगा।

मिलावट से निपटने के लिए उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सरल परीक्षणों के साथ घर पर आम खाद्य मिलावटों की जांच करने के लिए “द डार्ट बुक” जारी की है। इसके अतिरिक्त, जागरूकता अभियानों और मिलावट परीक्षण को बढ़ावा देने के लिए दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने और प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों का संचालन करने, शहर से गांव तक यात्रा करने के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (एफएसडब्ल्यू) नामक एक मोबाइल खाद्य परीक्षण वैन लॉन्च की गई थी।

महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन आने वाले 1 से 1.5 लाख भक्तों के लिए “प्रसादम” सुविधाजनक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भोजन विकल्प प्रदान करता है। इस फूड स्‍ट्रीट में कुल 939 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 19 दुकानें लगाई गई हैं। यहां पर बच्चों के खेल क्षेत्र, पीने के पानी की सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, ​​पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं और बैठने की जगह सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई है। उज्जैन में पर्यटन बढ़ाने और इसकी पाक परंपराओं को संरक्षित करने के अति‍रिक्‍त “प्रसादम” आर्थिक विकास और सामुदायिक जुड़ाव में भी योगदान देगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांसदों सदस्यों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: 'Prasadam' in Neelkanth Forest'प्रसादम' का किया उद्घाटनMahakal Lok in UjjainMinister Dr. Mansukh Mandaviya inaugurated the country's first healthy and clean food streetmochan samachaarpibमंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उज्जैन में नीलकंठ वनमहाकाल लोक में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट
Previous Post

29,273 जालीफर्में संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल , 121 गिरफ्तार

Next Post

बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का एक जीवंत उदाहरण: डॉ. जितेंद्र सिंह

Next Post
बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का एक जीवंत उदाहरण: डॉ. जितेंद्र सिंह

बढ़ता पर्यटन 'जम्मू-कश्मीर में बदलाव' का एक जीवंत उदाहरण: डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In