• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

एनसीसी कैडेटों से मंत्रमुग्ध हुए सेना प्रमुख

सेना प्रमुख ने आज यहां डीजीएनसीसी कैंप में नेशनल केडेट कोर्प गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का दौरा किया

Mochan Samachar by Mochan Samachar
09/01/2024
in देश
0
एनसीसी कैडेटों से मंत्रमुग्ध हुए सेना प्रमुख
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : जनरल मनोज पांडे, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी, सेना प्रमुख ने आज यहां डीजीएनसीसी कैंप में नेशनल केडेट कोर्प गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का दौरा किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार उनके आगमन पर, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एवीएसएम, वीएसएम, डीजीएनसीसी ने उनका स्वागत किया।

थल सेनाध्यक्ष ने एनसीसी के तीनों विंग यानी सेना, नौसेना, वायु सेना से आए कैडेटों द्वारा दिए गए प्रभावशाली ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की समीक्षा की। इसके पश्चात सिंधिया स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने शानदार बैंड का प्रदर्शन किया। बाद में, सीओएएस ने एनसीसी कैडेटों द्वारा सामाजिक जागरूकता विषयों और सांस्कृतिक गतिविधियों को दर्शाने वाले ‘ध्वज क्षेत्र’ का दौरा किया। कैडेटों ने उन्हें अपने संबंधित राज्य निदेशालय विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके पश्चात, सीओएएस ने ‘हॉल ऑफ फेम’ का दौरा किया, जो एनसीसी का गौरवपूर्ण थाती है, जो एनसीसी के तीन विंग के पूर्व छात्रों की तस्वीरों, मॉडलों, प्रेरक वस्तुओं और अन्य विषयों का एक समृद्ध अभिलेखीय संग्रह प्रदर्शित करता है। थल सेनाध्यक्ष ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ सभागार में प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत एक शानदार ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ भी देखा।

थल सेनाध्यक्ष ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कई पूर्व एनसीसी कैडेट सरकार और सशस्त्र बलों में उच्च पदों पर हैं। उन्होंने कैडेटों को सशस्त्र बलों के अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेटों से यह भी आग्रह किया कि वे जो कुछ भी करें उसमें अपना दिल और दिमाग लगाएं और हमारे देश के युवाओं के लिए आदर्श बनें। उन्होंने रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण और पुनीत सागर अभियान आदि जैसी सामाजिक सेवा योजनाओं सहित राष्ट्रीय निर्माण गतिविधियों में एनसीसी के महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला।

सीओएएस ने कैडेटों की शानदार उपस्थिति, प्रभावशाली ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कैडेटों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी एनसीसी कैडेटों को उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना की।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: Army Chief mesmerized by NCC cadetsmochan samachaarpibएनसीसी कैडेटों से मंत्रमुग्ध हुए सेना प्रमुख
Previous Post

राष्ट्रपति ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए

Next Post

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा हिंदी सलाहकार समिति की बैठक अयोजित

Next Post
उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा हिंदी सलाहकार समिति की बैठक अयोजित

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा हिंदी सलाहकार समिति की बैठक अयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In