• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सी-डॉट का किया दौरा

सीडीएस ने भविष्य के और अत्याधुनिक सुरक्षित दूरसंचार समाधानों के विकास के लिए सी-डॉट और रक्षा बलों के बीच बड़े सहयोग पर जोर दिया

Mochan Samachar by Mochan Samachar
12/01/2024
in देश
0
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सी-डॉट का किया दौरा
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आज भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के एक प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) दिल्ली परिसर का दौरा किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार सी-डॉट सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप देश की जरूरतों के लिए स्वदेशी, सुरक्षित दूरसंचार समाधान विकसित करने में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सुरक्षा संचालन केंद्र (नेटवर्क में मैलवेयर का वास्तविक समय में पता लगाना), एंटरप्राइज सुरक्षा केंद्र (सभीएंड प्वाइंट्स को कवर करते हुए एंटरप्राइज स्तर पर द्वेषपूर्ण खतरों और हमलों का वास्तविक समय में पता लगाना और उनको कम करना), क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन, पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, जैसे प्रमुख दूरसंचार सुरक्षा क्षेत्रों से विविध दूरसंचार उत्पाद पोर्टफोलियो/समाधानों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।।

अन्य समाधान जैसे 4जी कोर और 4जी आरएएन, 5जी कोर और 5जी आरएएन, सीएपी का उपयोग करके आपदा प्रबंधन समाधान, ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट और एक्सेस समाधान, स्विचिंग और रूटिंग समाधान आदि पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद उपयोग के मामलों पर प्रकाश डालते हुए इन समाधानों का प्रयोगशाला प्रदर्शन किया गया।

जनरल चौहान ने सी-डॉट के अभियंताओं के साथ बातचीत की और आधुनिक युद्ध में नेटवर्क केंद्रित से डेटा केंद्रित होने के बदलते परिदृश्य के मद्देनजर भविष्य और उन्नत सुरक्षित संचार समाधानों के एकीकरण के लिए सी-डॉट और भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. उपाध्याय ने सीडीएस को भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों और आवश्यकताओं के अनुसार अत्याधुनिक सुरक्षा समाधान विकसित करने के प्रति सी-डॉट की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

जनरल अनिल चौहान ने कहा, “हमारा देश बदलाव के दौर में है, हम डिजिटलीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, हमारे सभी कार्य स्वदेशीकरण की दिशा में प्रयासरत हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सी-डॉट का दौरा एक रहस्योद्घाटन था, मैं हमारी संचार प्रणाली और साइबर स्पेस की रक्षा करने की अपने राष्ट्र की क्षमता के प्रति आश्वस्त होकर वापस जा रहा हूं।”

सी-डॉट ने सीडीएस जनरल चौहान के नेतृत्व वाली पूरी रक्षा टीम को धन्यवाद दिया और उत्साह व्यक्त किया और इस प्रतिबद्धता को शानदार सफलता के साथ आगे ले जाने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

IMG_256

सी-डॉट परिसर में सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान।

IMG_257

कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल (सीएपी) अर्ली वार्निंग इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम की प्रयोगशाला का दौरा

IMG_258

एंटरप्राइज सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (ईएसओसी) प्रयोगशाला का दौरा

IMG_259

क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (क्यूकेडी) प्रयोगशाला का दौरा

IMG_260

सीडीएस जनरल अनिल चौहान सी-डॉट परिसर में पूरे अनुभव पर अपने विचार साझा कर रहे हैं

IMG_261

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और उनकी टीम के साथ सी-डॉट टीम।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Chief of Defense Staff (CDS) General Anil Chauhan visits C-DOTmochan samachaarpibचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सी-डॉट का किया दौरा
Previous Post

इसरो को वर्ष 2023 के लिए ‘उत्कृष्ट उपलब्धि’ श्रेणी में “इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड” प्रदान किया गया

Next Post

देबाशीष सेन ने जैन फ्यूचरिस्टिक अकादमी में बाल साहित्य महोत्सव का किया उद्घाटन

Next Post
देबाशीष सेन ने जैन फ्यूचरिस्टिक अकादमी में बाल साहित्य महोत्सव का किया उद्घाटन

देबाशीष सेन ने जैन फ्यूचरिस्टिक अकादमी में बाल साहित्य महोत्सव का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In